RCB vs SRH, IPL 2022: हैदराबाद ने आरसीबी को 9 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का ‘पंच’

RCB vs SRH, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हराया. आरसीबी को हैदराबाद ने 16.1 ओवर में केवल 68 के स्कोर पर ऑल आउट किया, फिर केवल एक विकेट खोकर 8 ओवर में 72 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Live Updates
3:38 AM. 24 Apr 22 10:08 PM. 23 Apr

आरसीबी को हराकर हैदराबाद की प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग

आरसीबी को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगायी है. 7 मैचों में लगातार 5वीं जीत दर्ज कर 10 अंक लेकर हैदराबाद की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. जबकि आरसीबी को एक स्थान का नुकसान हुआ और तीसरे से चौथे स्थान पर पहुंच गयी है.

3:38 AM. 24 Apr 22 10:08 PM. 23 Apr

हैदराबाद ने आरसीबी को 9 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का ‘पंच’

सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 9 विकेट से हराकर मौजूदा सीजन में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 16.1 ओवर में केवल 68 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर केवल 8 ओवर में एक विकेट खोकर 72 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाया. जबकि केन विलियमसन 16 रन बनाकर नाबाद रहे. राहुल त्रिपाठी ने विजयी छक्का लगाया. आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल ने एक मात्र विकेट चटकाया.

3:38 AM. 24 Apr 22 10:08 PM. 23 Apr

हैदराबाद को पहला झटका, अभिषेक शर्मा 47 रन पर आउट

हैदराबाद को 8वें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. अभिषेक शर्मा 28 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन पर आउट हुए. अभिषेक को हर्षल पटेल ने अपना शिकार बनाया.

3:38 AM. 24 Apr 22 10:08 PM. 23 Apr

पावर प्ले में हैदराबाद का स्कोर 56 रन 

हैदराबाद ने आरसीबी के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए पावर प्ले में बिना कोई नुकसान के 56 रन बनाया. जिसमें अभिषेक शर्मा ने 46 और विलियमसन ने 8 रन बनाये.

3:38 AM. 24 Apr 22 10:08 PM. 23 Apr

हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, 4 ओवर में 33 रन

आरसीबी के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम ने अच्छी शुरुआत की. 4 ओवर में टीम ने बिना कोई विकेट खोये 33 रन बना लिया है. इस समय अभिषेक और विलियमसन क्रीज पर जमे हुए हैं.

3:38 AM. 24 Apr 22 10:08 PM. 23 Apr

जानसेन और नटराजन की घातक गेंदबाजी, आरसीबी 68 पर ऑल आउट

मार्को जानसेन और नटराजन की घातक गेंदबाजी के दमपर हैदराबाद ने आरसीबी को 68 रन पर ढेर कर दिया. आरसीबी की टीम केवल 16.1 ओवर ही खेल पायी. नटराजन और जानसेन ने 3-3 विकेट चटकाये. सुचिथ ने दो विकेट चटकाये. जबकि भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक ने एक-एक विकेट चटकाये. आरसीबी के तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए.

मुख्य बातें

RCB vs SRH, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हराया. आरसीबी को हैदराबाद ने 16.1 ओवर में केवल 68 के स्कोर पर ऑल आउट किया, फिर केवल एक विकेट खोकर 8 ओवर में 72 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >