IPL Final Result: आईपीएल 2025 का खिताब विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम रहा. आखिरकार आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीत ही लिया. पूरी सीजन में दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला और विराट कोहली का सपना पूरा हो गया. आखिरी ओवर देखने लायक था. इस ओवर में पंजाब को जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी. एक तरफ जहां शशांक सिंह चौके और छक्के की बारिश कर रहे थे, लेकिन मैच हाथ से फिसल चुका था. हर गेंद के साथ कोहली की जीत के आंसू और तेजी से बह रहे थे. स्टेडियम में मौजूद हरेक फैन यह दृष्य देखकर भावुक हो गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 190 रन बनाए. सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खुद कोहली ने ही खेली. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम ने ठीक-ठाक शुरुआत की लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाजों के जाने के बाद विकेट ताश के पत्तों की तरह धराशायी होने लगी. खासकर श्रेयस अय्यर के एक रन पर आउट होने के बाद टीम का हौसला मानों पूरी तरह से टूट गया. हालांकि एक छोर से शशांक सिंह ने मोर्चा संभाले रहा और अंत तक क्रीज पर जमे रहकर नाबाद 61 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी यह धुआंधार बल्लेबाजी बेकार चली गई. आज का दिन आरसीबी का था और उसने 18वें सीजन में अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया.
IPL Final Result: आखिरी ओवर, पंजाब के छक्के-चौके और कोहली की आंखों में जीत के आंसू
IPL Final Result: आईपीएल 2025 का खिताब विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम रहा. आखिरकार आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीत ही लिया. पूरी सीजन में दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला और विराट कोहली का सपना पूरा हो गया. आखिरी ओवर देखने लायक था. इस ओवर में पंजाब को जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी. एक तरफ जहां शशांक सिंह चौके और छक्के की बारिश कर रहे थे, लेकिन मैच हाथ से फिसल चुका था.

IPL 2025 Final VIRAT KOHLI
आरसीबी ने रचा इतिहास, रोने लगे विराट कोहली
आरसीबी ने आखिरकार अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीत लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 190 रन बनाए और पंजाब किंग्स को 184 के स्कोर पर रोक दिया. आखिरी ओवर में शशांक सिंह ने चौके और छक्के की बरसात कर दी, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. आखिरी ओवर की दो गेंद पर जब रन नहीं बने तो यह स्पष्ट हो गया कि अब आरसीबी जीत गई है. उसी समय से विराट कोहली की आंखों से आंसू टपकने लगे. मैच जीतने के बाद विराट अपना सिर जमीन पर टिकाकर घुटने के बैठ गए. उनका 18 साल का सपना पूरा हुआ. पूरे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने कोहली के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाई.
आरसीबी जीत से बस 3 विकेट दूर
आरसीबी ने मैच में पूरी तरह वापसी कर ली है. अब अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी से टीम बस 3 विकेट दूर है. भुवनेश्वर कुमार ने 17वें ओवर में दो विकेट चटकाकर पंजाब की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने नेहाल वढेरा और मार्नस स्टोयनिस के बड़े विकेट निकाले. पंजाब के लिए लक्ष्य अब काफी मुश्किल हो गया, टीम 17 ओवर में 144 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी है. अब केवल पुछल्ले बल्लेबाज बचे हैं.
पंजाब को जीत के लिए चाहिए 4 ओवर में 55 रन
पंजाब किंग्स को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 4 ओवर में 55 रनों की जरूरत है. नेहाल बढेरा और शशांक सिंह क्रीज पर हैं. नेहाल 16 गेंद पर 15 रन और शशांक 14 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.
पंजाब को जीत के लिए चाहिए 4 ओवर में 55 रन
पंजाब किंग्स को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 4 ओवर में 55 रनों की जरूरत है. नेहाल बढेरा और शशांक सिंह क्रीज पर हैं. नेहाल 16 गेंद पर 15 रन और शशांक 14 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RCB vs PBKS LIVE: श्रेयस अय्यर का बड़ा विकेट, पंजाब को झटका
आरसीबी को तीसरी सफलता मिली है. यह बड़ी सफलता है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर आउट हो गए हैं. अय्यर को रोमारियो शेफर्ड ने जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया.
RCB vs PBKS LIVE:आरसीबी को दूसरी सफलता, प्रभसिमरन आउट
प्रभसिमरन सिंह भी आउट हो गए हैं. आरसीबी को दूसरी सफलता मिल गई है. आरसीबी के इस सलामी बल्लेबाज को दूसरे ही ओवर में बड़ा जीवनदान मिला था, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए. वह 22 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए.