RCB vs MI: जीत के बाद बेंगलुरु के खिलाड़ी का विवादित इशारा, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद आऱसीबी के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड ने कुछ ऐसे सेलिब्रेट किया, जिससे वो विवादों में घिर गए हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ टिम डेविड अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे.

RCB vs MI: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम को 2 विकेट से जीत मिली. इस जीत के बाद बेंगलुरु के धाकड़ खिलाड़ी टिम डेविड का अभद्र इशारा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. जीत को सेलिब्रेट करने के दौरान टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस की ओर दोनों हाथों की मिडिल फिंगर का इशारा किया. यहां देखें वीडियो…

कुछ लोग उनके ‘अभद्र’ इशारे का मजाक बना रहे है, जबकि कुछ लोग इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर डेविड के अभद्र इशारे का वीडियो वायरल होने के बाद यह पुष्टि नहीं हो सका है कि यह इशारा इसी मैच के दौरान किया गया है या किसी अन्य मैच के दौरान. फिलहाल बीसीसीआई और आईपीएल ने टिम डेविड पर कोई एक्शन नहीं लिया है. अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद क्या बीसीसीआई कोई कदम उठाता है या नहीं.

मुंबई के खिलाफ टिम डेविड नहीं खोल पाए खाता

मुंबई इंडियंस के खिलाफ टिम डेविड सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. कॉर्बिन बॉश ने पहली ही गेंद पर रयान रिकल्टन के हाथों में कैच करवाकर पवेलियन वापस भेज दिया. जिसके बाद डेविड काफी निराश दिखें.

मुकाबले का हाल

एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 166 रन लगाए. एमआई की ओर से तिलक वर्मा ने 57 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 47 रनों का योगदान दिया. भुवनेश्वर 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, उन्होंने गेंदबाजी में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए.

168 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर हासिल किया. टीम की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली. क्रुणाल ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, जैकब बेथेल ने 27 रनों का योगदान दिया. अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जोरदार सिक्स लगाया और आखिरी गेंद पर रसिख सलाम और भुवनेश्वर ने 2 रन दौड़ते हुए आरसीबी को इस सीजन की सातवीं जीत दिलाई.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन सबसे आगे, भुवनेश्वर के सिर सजी पर्पल कैप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >