पाटीदार, कोहली और साल्ट के तूफान में उड़ी मुंबई, आरसीबी ने 18 रन से हराया

RCB vs MI : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया. मुंबई की लगातार तीसरी हार है.

RCB vs MI : आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में मुंबई की टीम 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना पाई. हालांकि शेरफेन रदरफोर्ड ने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेलकर मुंबई को जीत के बेहद करीब ले आए थे. रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने एक चौके और 9 छक्के जमाए.

शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 वें ओवर में बरपाया कहर

मुंबई की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने 20वें ओवर में रनों की बरसात कर दी. उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के ओवर में 4 छक्के जमाए. 20वें ओवर में मुंबई ने टोटल 26 रन बनाए.

आरसीबी की ओर से पाटीदार, कोहली और साल्ट ने बनाया अर्धशतक

आरसीबी की ओर से फिलिप साल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारी खेली. साल्ट ने 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेली. जबकि विराट कोहली ने 38 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाया. रजत पाटीदार ने 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली. टिम डेविड ने केवल 16 गेंदों में दो चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए.

आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने लिए दो विकेट

आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाए. जबकि क्रुणाल पंड्या, रसिख सलाम दार और जैकब डफी ने एक-एक विकेट लिए. मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिशेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट चटकाए.

मुंबई की लगातार तीसरी हार

मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. केवल एक मैच जीतकर मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 8 वें नंबर पर पहुंच गई है. जबकि आरसीबी तीसरी जीत के बाद 6 अंकों के साथ नंबर तीन पर पहुंच गई है. मुंबई को दिल्ली ने 6 विकेट से हराया था. जबकि राजस्थान ने 27 रन और फिर आरसीबी ने 18 रन से हराया. मुंबई ने पहले मुकाबले में केकेआर को 6 विकेट से हराया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >