IPL 2026 की पहली फाइनलिस्ट बनी RCB, गुजरात को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची

आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस अहम मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को बड़े अंतर से हराया और लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली

RCB vs GT: आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहली टीम बन गई है. क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने में सफल रही. हालांकि, हार के बाद गुजरात टाइटंस के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा.

धर्मशाला में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वेंकटेश अय्यर जल्दी ही आउट हो गए. वेंकटेश अय्यर ने 19 रन की पारी खेली. उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 72 रन की साझेदारी हुई. इस दौरान विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

रजत पाटीदार की तूफानी पारी

यहां से रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने मिलकर पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए. दोनों ने 95 रन की साझेदारी की. 189 के स्कोर पर क्रुणाल पांड्या 43 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान पाटीदार ने अपना अर्धशतक पूरा किया. वो एक छोर पर खड़े रहे और 33 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को 254 तक पहुंचाया. इस दौरान 9 छक्के और 5 चौके लगाए. गुजरात के लिए रबाडा ने 2 और होल्डर ने 2 विकेट चटकाए.

गुजरात टाइटंस की खराब शुरुआत

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही. साई सुदर्शन 14 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद शुभमन गिल 2 रन बनाकर चलते बने. उसके बाद जोस बटलर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. निशांत सिंधु 5 रन बनाकर आउट हो गए. जेसन होल्डर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. पावरप्ले के दौरान ही गुजरात ने 5 विकेट गंवा दिया. यहां से गुजरात का जीतना मुश्किल ही नहीं नमुमकिन था.

162 रन पर सिमटी गुजरात टाइटंस

उसके बाद वाशिंगटन सुंदर 8 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं राशिद खान भी 8 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, अंत में राहुल तेवतिया ने पारी को संभाला और 68 रनों की पारी खेली. गुजरात टाइटंस की टीम 162 रन पर सिमट गई.आरसीबी के जैकब डफी ने 3, रसिख सलाम डार ने 2, जोश हेजलवुड ने 1, भुवनेश्वर कुमार ने 2 और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के विकेट ने तोड़ा अनुष्का शर्मा का दिल, रिएक्शन हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >