RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 175 रन बनाए. फिल सॉल्ट ने आरसीबी के लिए सर्वाधिक 63 रन बनाए. पावर प्ले में विराट कोहली के रूप में शुरुआती झटके से टीम उबर नहीं पाई और सॉल्ट के अलावा कोई भी बैटर रिदम में नहीं दिखा. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज हावी रहे. दिल्ली ने आखिरकार आरसीबी को उसके ही घर में 175 के स्कोर पर रोक दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए.
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का किया था फैसला
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दिन के इस मैच में दिल्ली ने रन चेज करना सही समझा. आरसीबी ने अब तक पांच में से चार मुकाबले जीते हैं और IPL 2026 पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर मजबूत स्थिति में है. वहीं दिल्ली ने अपने चार में से दो ही मैच जीते हैं और टेबल में पांचवें नंबर पर है. अगर दिल्ली आज का मुकाबला जीतती है तो वह चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी. जबकि आरसीबी इस मैच को जीतकर टेबल टॉपर बनने का लक्ष्य रखेगा.
DC की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं
टॉस के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ‘मैं पहले गेंदबाजी करूंगा. विकेट अच्छा और कड़ा लग रहा है. क्योंकि यह दिन का मैच है, इसलिए यह थोड़ा धीमा हो सकता है. साथ ही, चिन्नास्वामी आमतौर पर चेज करने के लिए जानी जाने वाली जगह है, इसलिए हम चेज करना चाहेंगे. हम उसी प्लेइंग XI के साथ उतर रहे हैं. अगर आप जीत रहे होते तो ब्रेक बुरा होता है, लेकिन क्योंकि हम पिछले दो मैच हार गए थे, इसलिए इस ब्रेक ने हमें फिर से एकजुट होने में मदद की. अब हम एक टीम के तौर पर फिर से साथ हैं और नई रफ्तार के साथ शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. जाहिर है, हम विरोधी टीम पर नजर रख रहे हैं, लेकिन हम अपनी ताकत पर ध्यान दे रहे हैं और अपनी योजनाओं पर टिके हुए हैं.
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
पहले बैटिंग ही करना चाहती थी आरसीबी
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ‘पहले बैटिंग करके खुशी हुई, क्योंकि हम इस पिच पर पहले बैटिंग करने का ही प्लान बना रहे थे. यह एक डे गेम है और पिच अच्छी लग रही है. इसलिए हम बोर्ड पर एक अच्छा टोटल खड़ा करेंगे और उन्हें दबाव में डालेंगे. (ग्रीन जर्सी पहल पर) मुझे लगता है कि हम यह जर्सी इसलिए पहनते हैं ताकि हम सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा सकें और सभी को इस ग्रह के लिए ग्रीन विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित कर सकें. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं. इस साल हमारा फाइनल चिन्नास्वामी में है, इसलिए हमें अपने सभी घरेलू मैच जीतने होंगे.
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफ़र्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड.
ये भी पढ़ें…
आईपीएल का खिताब सबसे अधिक बार जीतने वाली तीनों टीमें इस सीजन में फिसड्डी क्यों?
GT vs KKR: केकेआर की हार का विलेन कौन, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दिया जवाब
