RCB निकालेगी विक्ट्री परेड, आज ही बेंगलुरु में मनेगा जीत का जश्न, ये है टाइम और प्लेस

RCB Victory Parade after Winning IPL 2025: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया और विराट कोहली का सपना पूरा हुआ. फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. अब बेंगलुरु में टीम इंडिया की तर्ज पर RCB की विक्ट्री परेड का जश्न होगा, जिसमें फैंस सड़कों पर उतरेंगे.

RCB Victory Parade after Winning IPL 2025: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरकार आईपीएल की ट्रॉफी जीत ही ली. इसके साथ ही विराट कोहली का भी सपना आखिरकार साकार हो गया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए. जवाब में पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी. इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब बेंगलुरु शहर में टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया का मुंबई में किया गया था. इस बार बेंगलुरु की सड़कों पर आरसीबी के फैंस का जनसैलाब उमड़ने वाला है.

आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न बेंगलुरु की सड़कों पर भी देखने को मिलेगा. आरसीबी की विक्ट्री परेड 4 जून, बुधवार को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी. यह परेड विधान सौधा (कर्नाटक विधानसभा भवन)  से शुरू होकर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी. इस आयोजन की जानकारी आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दी है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि टीम इस परेड के लिए ओपन बस का इस्तेमाल करेगी या किसी और माध्यम का. अन्य डिटेल को आरसीबी आगे अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपडेट करेगी. चूंकि परेड दोपहर में है, इसलिए टीम आरसीबी के खिलाड़ी सुबह अहमदाबाद से बेंगलुरु की फ्लाइट पकड़ेंगे और सीधे परेड में शामिल होंगे. 

फाइनल मैच का हाल कैसा रहा?

मंगलवार, 3 जून को खेले गए रोमांचक फाइनल मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए. टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका, लेकिन विराट कोहली ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से काइल जैमीसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने अच्छी शुरुआत की. प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े. जोश इंग्लिस ने 39 रन की पारी खेली, जबकि शशांक सिंह ने नाबाद 61 रन बनाए. लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर फाइनल मैच में केवल 1 रन बना सके. पंजाब ने 20 ओवर में 184 रन बनाए और लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई.

मैच के बाद विराट कोहली भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. यह जीत सिर्फ एक टीम की नहीं, बल्कि उन लाखों फैंस की थी, जिन्होंने हर हार के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़ी और हमेशा टीम के साथ खड़े रहे. 

खिलाड़ी न होकर भी मैच खेल रहे थे डिविलियर्स, स्टोइनिस के विकेट पर विराट के साथ ऐसे मनाया जश्न, वीडियो

‘पांड्या भवन’ में आई 9वीं IPL ट्रॉफी, क्रुणाल ने रचा इतिहास, ऐसी उपलब्धि वाले बने एकमात्र खिलाड़ी

IPL 2025 में बने रिकॉर्ड टूट गया 18 सालों का रिकॉर्ड, लगे सबसे ज्यादा चौके-छक्के और एक मैच में 200+ रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >