बेंगलुरु हादसे पर कर्नाटक सरकार की कार्रवाई, RCB के मार्केटिंग हेड समेत तीन लोग हिरासत में

Bengaluru Stampede RCB Marketing Head Arrested: बेंगलुरु पुलिस ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के मामले में आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले को गिरफ्तार किया है. विजय जश्न के आयोजकों डीएनए एंटरटेनमेंट के तीन कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है.

Bengaluru Stampede RCB Marketing Head Arrested: आरसीबी के जश्न समारोह में मची भगदड़ पर पुलिस ऐक्शन शुरू हो गया है. बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी के मार्केटिंग हेड, निखिल सोसाले को बुधवार, 4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. निखिल सोसाले को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मुंबई के लिए उड़ान भरते समय हिरासत में लिया गया. सोसाले डायजियो इंडिया में आरसीबी के मार्केटिंग और राजस्व प्रमुख हैं. इसके अलावा विक्ट्री परेड के आयोजकों, डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन कर्मचारियों किरण, सुमन्थ और सुनील मैथ्यू को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

यह कार्रवाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के निर्देश पर हुई है. उन्होंने आरसीबी टीम के प्रमुख प्रतिनिधियों, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अधिकारियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है, जिसमें हत्या का आरोप न होते हुए भी गंभीर लापरवाही शामिल है.

पुलिस पूछताछ जारी

इन कर्मचारियों से कुब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है, जहां भगदड़ की एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में आरसीबी, आयोजन कंपनी और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को आरोपी बनाया गया है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनके घर पहुंची थी, लेकिन वे वहां नहीं मिले.

आरसीबी के ट्वीट से लोगों को मिली जानकारी

आरसीबी की पहली आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए बुधवार, 4 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में फैंस इकट्ठा हो गए थे.  इस दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 56 अन्य लोग घायल हो गए. आरसीबी प्रबंधन ने अपनी जीत के जुलूस के बारे में पुलिस से सलाह-मशविरा नहीं किया था, जबकि उनका ट्वीट वायरल हो गया था और इसे एक मिलियन से अधिक लोग देख चुके थे. बाद में उन्होंने पुलिस से अनुमति मांगी, जो मना कर दी गई थी. कर्नाटक सरकार ने भगदड़ में हुई लापरवाही के कारण कई शीर्ष पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें बेंगलुरु सिटी कमिश्नर बी दयानंद भी शामिल हैं. 

इंग्लैंड दौरे को लेकर दबाव में हैं गौतम गंभीर! सीरीज से पहले खोला राज, खुद बताया क्या है कारण

‘टेस्ट संन्यास पर पिता निराश थे’, रोहित शर्मा ने बताया; उनकी क्रिकेट बारीकियों समझ और संघर्षों ने यहां तक पहुंचाया

‘सोचा अंगूठा कटवा दूं’, क्रिकेटर ने बताया स्याह सच, महीनों खेल से रहा दूर अब भारत के खिलाफ टेस्ट में करेगा वापसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >