मुझ पर दबाव था लेकिन…, धमाकेदार जीत के बाद बोले पाटीदार, इन्हें दिया सारा क्रेडिट

IPL 2025 KKR vs RCB: कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल के 18वें सीजन का पहला मैच खेला गया. इस मैच में RCB ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के बाद अपनी टीम के खिलाड़ियों और विराट कोहली के समर्थन को श्रेय दिया.

IPL 2025 KKR vs RCB: कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर 2025 के आईपीएल सीजन का पहला मैच खेला गया. इस मैच में आरसीबी और केकेआर आमने सामने थीं. यह मुकाबला आईपीएल के पहले सीजन की तरह रहा, जब दोनों टीमें भिडीं थीं, उस समय बाजी केकेआर के हाथ लगी थी, लेकिन इस बार बंगलुरु ने बदला ले लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नवनियुक्त कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के बाद कहा कि मैच से पहले उन पर कुछ दबाव था, लेकिन दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) से समर्थन मिलने और गेंदबाजों के टीम की रणनीतियों पर टिके रहने के बाद यह दबाव कम हो गया. पाटीदार ने आरसीबी कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल की शानदार शुरुआत की और शनिवार को यहां आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच में अपनी टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर सात विकेट से जीत दिलाई.

पाटीदार ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘मेरे ऊपर दबाव था, लेकिन यह मेरे लिए अच्छा दिन था. उम्मीद है कि ऐसे और दिन आएंगे. विराट कोहली के कप्तान तौर पर खेलना बहुत अच्छा लगता है. वह काफी समर्थन करते हैं, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक से सीखने का यह एक शानदार मौका है.’’ पाटीदार ने स्पिनर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) की सराहना की, जिन्हें बाद में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने बीच के ओवरों में इस वामहस्त स्पिनर के साथ लेग स्पिनर सुयश शर्मा का अच्छा इस्तेमाल किया. Rajat Patidar on RCB Win.

केकेआर ने कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण की आक्रामक शतकीय साझेदारी से अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इन स्पिनरों ने बीच के ओवरों में मैच का पासा पलट दिया. पाटीदार ने कहा, “हम (आंद्रे) रसेल का विकेट चाहते थे, उनका (सुयश) रन देना मायने नहीं रखता था. वह हमारे मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं, हमने उनका समर्थन किया. सारा श्रेय क्रुणाल और सुयश को जाता है क्योंकि 13वें ओवर में उनकी टीम 130 रन पर थी. इसके बाद गेंदबाजों ने साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया.’’ Rajat Patidar Comment after KKR vs RCB Clash.

क्रुणाल ने कहा कि उन्होंने गति में बदलाव कर बल्लेबाजों को चकमा दिया. हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मैं सिर्फ 11वें ओवर में वापसी पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहता था इसलिए, मैं तेज गेंदबाजी करना चाहता था, गति में बदलाव करना कारगर रहा.’’

वहीं मैच की बात करे तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 के उद्घाटन मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 22 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया. केकेआर ने टॉस हारने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (56) और सुनील नारायण (44) की पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 174 रन बनाए. आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या (3/29) और जोश हेजलवुड (2/22) ने बेहतरीन गेंदबाजी की. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को ओपनर विराट कोहली (नाबाद 59) और फिल सॉल्ट (56) ने मजबूत शुरुआत दी, जबकि रजत पाटीदार (34) और लियाम लिविंगस्टोन (15*) ने टीम को 16.2 ओवर में जीत दिलाई. आरसीबी ने 3 विकेट गंवाकर ही जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ वह पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर है. आरसीबी के +2.137 रनरेट हैं और उसे 2 पॉइंट भी मिले. अब आरसीबी का अगला मुकाबला 28 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ होगा.

रांची में जमेगा रंग, इस तारीख को खेलेगी टीम इंडिया, 12 साल बाद आएगी वेस्टइंडीज तो द. अफ्रीका से भी होगा मुकाबला

मैदान पर घुसा फैन और सीधा कोहली के पैर पर गिरा, फिर विराट ने जो किया लगने लगे नारे, Video

‘किंग’ कोहली की धमाकेदार इंट्री, नाबाद अर्धशतक जड़ आरसीबी को दिलाई पहले ही मुकाबले में जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >