रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, RCB को लगातार दो फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने; धोनी की लिस्ट में हुए शामिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टीम को फाइनल में पहुंचाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो लगातार आरसीबी को दो फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं.

Rajat Patidar: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल में एंट्री मार ली. फाइनल में पहुंचते ही आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह आरसीबी को लगातार दो बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं.

आरसीबी ने रजत पाटीदार को 2025 में कप्तान नियुक्त किया था. जिसके बाद उन्होंने 2025 में टीम को खिताब दिलाया और इस सीजन में भी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है. पाटीदार से पहले आईपीएल के 17 सीजन तक आरसीबी की टीम तीन बार फाइनल में पहुंची थी. सभी अलग-अलग कप्तानों के नेतृत्व में पहुंची थी. अब पाटीदार ने कप्तान के तौर पर दो सीजन में लगातार दो फाइनल तक पहुंचाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया.

RCB को IPL फाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान

सालकप्तान
2009अनिल कुंबले
2011डेनियल विटोरी
2016विराट कोहली
2025रजत पाटीदार
2026रजत पाटीदार

धोनी-रोहित की लिस्ट में शामिल हुए पाटीदार

इसके साथ ही रजत पाटीदार आईपीएल के इतिहास में लगातार दो फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पांचवें कप्तान बन गए हैं. वह महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर जैसे कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

लगातार दो IPL फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले कप्तान

खिलाड़ी/कप्तानटीमसालफाइनल में विपक्षी टीमविपक्षी कप्तान
महेंद्र सिंह धोनीचेन्नई सुपर किंग्स2010मुंबई इंडियंससचिन तेंदलुकर
चेन्नई सुपर किंग्स2011रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डेनियर विटोरी
चेन्नई सुपर किंग्स2012कोलकाता नाइट राइडर्सगौतम गंभीर
चेन्नई सुपर किंग्स2013मुंबई इंडियंसरोहित शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स2018सनराइजर्स हैदराबादकेन विलियमसन
चेन्नई सुपर किंग्स2019मुंबई इंडियंसरोहित शर्मा
रोहित शर्मामुंबई इंडियंस2019चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंस2020दिल्ली कैपिटल्सश्रेयस अय्यर
हार्दिक पांड्यागुजरात टाइटंस2022राजस्थान रॉयल्ससंजू सैमसन
गुजरात टाइटंस2023चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनी
श्रेयस अय्यरकोलकाता नाइट राइडर्स2024सनराइजर्स हैदराबादपैट कमिंस
पंजाब किंग्स2025रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार
रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2025पंजाब किंग्सश्रेयस अय्यर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2026

धोनी ने 2010 से 2013 तक चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार चार IPL फाइनल में पहुंचाया और फिर 2018 और 2019 में लगातार दो बार फाइनल में पहुंचाने में कामयाब रहे. वहीं रोहित ने मुंबई इंडियंस को 2019 और 2020 में लगातार दो फाइनल में पहुंचाया. हार्दिक पांड्या ने 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी करते हुए टीम को लगातार दो बार फाइनल में पहुंचाया था. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे थे. अब लगातार दो सीजन में रजत पाटीदार ने आरसीबी को फाइनल में पहुंचाया है.

यह भी पढ़ें: सुदर्शन को पछाड़ सकते हैं सूर्यवंशी, गेंदबाजी में भुवी-रबाडा के बीच रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >