जीत की राह में रोड़ा थे अंपायर! GT vs MI मैच में भड़क उठे आशीष नेहरा, तेवतिया ने भी दिखाए तेवर

Rahul Tewatia and Ashish Nehra furious over Umpires GT vs MI IPL 2025: आईपीएल 2025 के मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले में टाइटंस ने DLS मेथड के तहत आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की. बारिश की वजह से मैच दो बार रोका गया और टारगेट 155 से घटाकर 147 रन कर दिया गया. मैच के दौरान अंपायर के ऊपर राहुल तेवतिया और कोच आशीष नेहरा ने नाराजगी जाहिर की, जिससे हल्का विवाद भी देखने को मिला.

Rahul Tewatia and Ashish Nehra furious over Umpires GT vs MI IPL 2025: आईपीएल 2025 का 56वां मैच मुंबई के वानखड़े में हुआ. प्लेऑफ की रेस में आगे चल रही मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच इस मुकाबले में टाइटंस ने बाजी मारी. बारिश से प्रभावित होने के कारण इस मैच को दो बार रोका गया. लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस के 155 रन के जवाब में गुजरात ने डीएलएस मेथड के तहत तय किए गए 147 रन के स्कोर को आखिरी गेंद पर हासिल किया. हालांकि इस मैच में थोड़ा विवाद भी सामने आया, जब आशीष नेहरा और राहुल तेवतिया ने अंपायर से नाराजगी जाहिर की.  

बारिश के कारण मैच में कई बार पैसा पलटा. मुंबई इंडियंस ने खेल में वापसी के लिए जमीन आसमान के कर दिया पर गुजरात ने आखिरी ओवर में 15 रन बनाकर 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. हालांकि गुजरात मैच जीत गई, मैच काफी लंबा चला और आधी रात के बाद खत्म हुआ. दरअसल इस मैच को बारिश के कारण दो बार रोकना पड़ा. दूसरी बार मैच को 12 बजने के कुछ ही देर पहले रोकना पड़ा था. जब बारिश रुकने के बाद भी मैच को चालू नहीं किया गया तो गुजरात टाइटन्स के आशीष नेहरा और राहुल तेवतिया को आक्रोश में देखा गया. दूसरे ब्रेक में जब बारिश रुक गई तब भी अम्पायर  खेल चालू करने का संकेत नहीं दे रहे थे. रिस्टार्ट का समय 12:09 से 12:25 फिर 12:30 किया गया. मैच में देरी होने के कारण दर्शक एवं खिलाड़ी दोनों को ही तकलीफ हो रही थी. ऐसे में आशीष नेहरा और राहुल तेवतिया को अम्पायर से बहस करते देखा गया. 

दूसरे ब्रेक से पहले गुजरात ने 18 ओवर में 132 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण मैच को 19 ओवर का कर दिया गया और गुजरात को जीत के लिए 6 गेंद में 15 रन बनाने का लक्ष्य तय किया गया. क्रीज पर मौजूद राहुल तेवतिया ने चहर की गेंद पर चौक मार कर ओवर की शुरुआत की. उनके नक्शे कदम पर चलते हुए जेराल्ड कोएटजी ने दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. चहर की तीसरी गेंद नॉ-बॉल थी जिसमे दोनों ने दो रन बटोर लिए. 

चौथी बॉल पर राहुल ने एक रन बटोरा. गुजरात को जीतने के लिए आखिरी तीन गेंदों में एक रन चाहिए था. अगली गेंद पर चहर ने कोएटजी को आउट कर दिया. इसके बाद क्रीज पर आए अरशद खान ने सिंगल लेकर मैच जिता दिया. हालांकि नॉन स्ट्राइकर एंड से रन आउट करने का मौका था, लेकिन गेंद पकड़ने के लिए कोई नहीं था. इसके साथ ही गुजरात ने आखिरी ओवर में खेल पलट दिया और मुंबई को हरा कर पॉइंटस टेबल के टॉप पर पहुँच गई है. 

इनपुट- ऋषिका पोद्दार

हार्दिक-सूर्या और चहर का ब्लंडर मुंबई को पड़ा भारी, आखिरी गेंद पर गलती से जीता गुजरात, Video

ऋषभ पंत नहीं, इन्हें IPL 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी होना चाहिए, आकाश चोपड़ा ने बताया

‘यहां से मैचों को प्लेऑफ..,’ MI की हार के बाद कोच माहेला जयवर्धने का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >