‘मुझे यह पसंद नहीं था’, BCCI के इस नियम से राहुल द्रविड़ को थी दिक्कत, लेकिन अब…

IPL 2025, Rahul Dravid opinion on Impact Player Rule: आईपीएल में लागू इंपैक्ट प्लेयर नियम बाकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बिल्कुल अलग है और ICC के नियमों में भी शामिल नहीं है. इस नियम के तहत खिलाड़ी अचानक मैदान में आकर मैच का रुख बदल सकते हैं, जैसे ताबड़तोड़ रन बनाना या विकेट झटकना. आईपीएल 2025 में विग्नेश पुथुर जैसे गेंदबाजों ने इसी भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया, वहीं रोहित शर्मा को भी इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका मिली. अब इस पर पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने भी प्रतिक्रिया दी है.

IPL 2025, Rahul Dravid opinion on Impact Player Rule: आईपीएल में कई ऐसे नियम हैं, जो बाकी दुनिया के क्रिकेट में नहीं हैं. विशेषकर आईसीसी के रूल बुक में तो बिल्कुल नहीं है. ऐसा ही नियम है इंपैक्ट प्लेयर का. इंपैक्ट प्लेयर अपनी विशेष खूबी के साथ मैदान पर आता है और ताबड़तोड़ रन बरसाकर या विकेट झटक कर चला जाता है. आईपीएल 2025 में इस बार भी कई खिलाड़ियों ने इसी नियम के तहत मैदान पर शानदार खेल दिखाया है. खासकर शुरुआत में विग्नेश पुथुर जैसे गेंदबाजों ने अलग ही असर दिखाया, हालांकि उनके साथ ही रोहित शर्मा भी इसी लिस्ट में शामिल हो गए, जब उन्हें केकेआर के खिलाफ यह जिम्मेदारी मिली. तमाम दिग्गजो की राय इस पर आई, अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने भी अपनी राय रखी है.   

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और मौजूदा राजस्थान रॉयल्स हेड कोच राहुल द्रविड़ ने माना कि इस नियम ने टूर्नामेंट में रोमांच तो बढ़ाया है, लेकिन राष्ट्रीय टीम के नजरिए से यह कुछ मुश्किलें भी खड़ी करता है. स्पोर्टस्टार को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में द्रविड़ ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो जब मैं टीम इंडिया का कोच था, तब मुझे इम्पैक्ट प्लेयर रूल ज्यादा पसंद नहीं था. ऐसा नहीं है कि यह नियम खेल को रोमांचक नहीं बनाता, यह निश्चित रूप से बनाता है. इससे मुकाबला आखिरी ओवर तक जिंदा रहता है, लेकिन टीम इंडिया के नजरिए से कुछ चुनौतियां सामने आती हैं.”

ऑलराउंडर्स की ग्रोथ पर असर

2023 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ट्रायल के बाद आईपीएल में लागू किए गए इस नियम के तहत, टीम मैच के दौरान किसी भी वक्त अपने प्लेइंग इलेवन में से एक खिलाड़ी को बदल सकती है. हालांकि इससे मनोरंजन बढ़ा है, लेकिन खिलाड़ियों की ग्रोथ पर असर भी पड़ा है. द्रविड़ ने कहा, “एक कोच के तौर पर आप चाहते हैं कि ऑलराउंडर्स विकसित हों. पुराने 11 बनाम 11 के फॉर्मेट में ऐसे खिलाड़ियों को अलग-अलग हालात में खेलने का ज्यादा मौका मिलता था, लेकिन अब यह संतुलन थोड़ा बिगड़ा है.”

बढ़ी है स्कोरिंग रेट और टीम रणनीति में बड़ा बदलाव

राहुल द्रविड़ ने यह भी बताया कि इस नियम की वजह से स्कोरिंग रेट में भी जबरदस्त उछाल आया है. उन्होंने आगे कहा, “टीमें अब एक अतिरिक्त स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के साथ उतरती हैं, जिससे नंबर 8 या 9 तक हिटर उपलब्ध होते हैं. इसका मतलब है कि 6-7 विकेट गिरने के बाद भी टीम मैच में बनी रहती है.” द्रविड़ ने माना कि इस नियम ने टीम रणनीति को भी नया आयाम दिया है. उन्होंने कहा, “अब टीमों को सही ऑलराउंडर न मिलने पर भी बैलेंस बनाए रखने का विकल्प मिल गया है. रणनीति, टीम चयन और प्लानिंग अब पहले से कहीं ज्यादा जटिल हो गई है.” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस नियम के कुछ सकारात्मक पहलू भी हैं. “इससे हर मैच प्रतिस्पर्धात्मक रहता है और एक अतिरिक्त भारतीय खिलाड़ी को खेलने का मौका मिलता है, जो कि एक बड़ी बात है. जैसे नीलामी और बाकी नियमों के साथ होता है, इसमें भी फायदे और नुकसान दोनों हैं.”

संजय मांजरेकर की टॉप 10 बैट्समैन लिस्ट में कोहली नहीं, फैंस ने सुनाई खरी खोटी, देखें किनको मिली जगह

M C Mary Kom: 20 साल बाद तलाक की राह पर मैरी कॉम! सामने आई ये बड़ी वजह

अजूबा! एक ही गेंद पर छक्का लगा और विकेट भी गिरा, धोनी की CSK टीम में ये भी हो गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >