IPL 2024, PBKS vs SRH: रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने पंजाब को 2 रन से हराया

IPL 2024, PBKS vs SRH: आईपीएल 2024 के 23वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की. हैदराबाद ने पंजाब को 183 रन का लक्ष्य दिया था.

IPL 2024, PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स को जीत लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने थे, लेकिन टीम 6 विकेट खोकर केवल 180 रन की बना पायी. 20 वें ओवर में पंजाब को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी. क्रीज में आशुतोष शर्मा और शशांक मौजूद थे. हैदराबाद की ओर से आखिरी ओवर फेंकने के लिए जयदेव उनादकट को लगाया गया. उनादकट की पहली गेंद को आशुतोष ने 6 जड़ दिया. अब पांच गेंदों में पंजाब को चाहिए थे 23 रन. लेकिन उनादकट ने लगातार दो गेंद वाइड डाल दी, जिससे लक्ष्य घटकर केवल 21 रन रह गया. ओवर की दूसरी गेंद पर आशुतोष ने फिर से छक्का जड़ दिया. अब 4 गेंदों में पंजाब को केवल 15 रन चाहिए थे. तीसरी गेंद पर दो रन पंजाब की टीम ने बनाया. अब पंजाब को जीत के लिए 3 गेंदों में केवल 13 रन बनाने थे. चौथी गेंद पर पंजाब के खिलाड़ियों ने दो रन जोड़े. लेकिन पांचवीं गेंद फिर से वाइड हो गई. अब पंजाब को जीत के लिए दो गेंद में 10 रन चाहिए थे. लेकिन पांचवीं गेंद पर पंजाब के खिलाड़ी केवल एक रन ही बना पाए. फिर आखिरी गेंद पर शशांक सिंह ने छक्का जड़ दिया. इस तरह हैदराबाद की टीम ने मैच को दो रन से जीत लिया.

पंजाब की ओर से शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने खेली नाबाद पारी

पंजाब किंग्स की ओर से शशांक सिंह ने 25 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाए, वहीं आशुतोष शर्मा 15 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए. वहीं सैम कुरेन 29, सिकंदर रजा 28, जितेश शर्मा 19 और कप्तान शिखर धवन ने 14 रनों की पारी खेली. जबकि हैदराबाद की ओर से भुवनेशर कुमार ने दो विकेट चटकाए. जबकि टी नटराजन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट लिए.

नितीश रेड्डी ने खेली तूफानी पारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने नितीश रेड्डी की तूफानी पारी के दमपर 182 रन का स्कोर खड़ा किया. सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खेकर 182 रन बनाया. जिसमें रेड्डी ने 37 गेंदों में 4 चौके और पांच छक्कों की मदद से 64 रन बनाए. इसके अलावा सनराइजर्स की ओर से ट्रैविस हेड ने 21, अभिषेक शर्मा ने 16, राहुल त्रिपाठी ने 11, अब्दुल समद ने 25 और शाहबाज अहमद ने 14 रन की पारी खेली.

पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे. जिन्होंने 29 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले. उनके अलावा हर्षल पटेल और सैम करन ने दो-दो विकेट झटके. जबकि कागिसो रबाडा को एक विकेट मिला.

हैदराबाद ने 27 के स्कोर पर खो दिए थे दो विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका केवल 27 के स्कोर पर लगा. ट्रैविस हेड 15 गेंदों में 4 चौकों की मदद से केवल 21 रन बनाकर अर्शदीप के शिकार हो गए. उसी स्कोर पर टीम को दूसरा झटका एडेन मार्कराम के रूप में लगा. मार्कराम अपना खाता भी नहीं खोल पाए और अर्शदीप सिंह ने जितेश शर्मा के हाथों आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उसके बाद केवल 39 के टीम स्कोर पर अभिषेक शर्मा 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से केवल 16 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक को सैम कुरेन ने आउट किया. जब टीम का स्कोर 64 रन था, उस समय राहुल त्रिपाठी 11 रन बनाकर आउट हो गए. सबसे लंबी सझेदारी अब्दुल समद और नितीश रेड्डी के बीच बनी. दोनों ने छठे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी निभाई.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, सैम कुरेन, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट और टी नटराजन.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >