राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, यशस्वी-वैभव के बाद फरेरा और शुभम की आतिशबाजी

PBKS vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब के 223 रन के टारगेट को राजस्थान ने 4 गेंद शेष रहते 228 रन बनाकर पूरा कर लिया.

PBKS vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के सभी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. वैभव और यशस्वी जायसवाल ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. 3.2 ओवर में राजस्थान के स्कोर को 51 रन पर पहुंचा दिया. वैभव ने 16 गेंदों में 43 रन की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जमाए. यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने 16 रन की पारी खेली. रियान पराग दो चौके और दो छक्कों की मदद से 16 गेंद में 29 रन बनाए. डोनोवन फेरेरा ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली. उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जमाए. शुभम दुबे भी नाबाद रहे और 12 गेंदों में 31 रन की पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और दो छक्के जमाए.

प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस की पारी बेकार गई

पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन पारी खेली. प्रभसिमरन और स्टोइनिस की तूफानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 4 विकेट खोकर 222 रन का स्कोर बनाया था. प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए. जबकि मार्कस स्टोइनिस ने केवल 22 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के भी जमाए. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए. कूपर कॉनॉली ने 14 गेंद का सामना किया, जिसमें 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली.

अर्शदीप सिंह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए

पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 68 रन दिए और केवल एक विकेट लेने में कामयाब रहे. युजवेंद्र चहल ने अपनी टीम की ओर से सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए. हालांकि चहल ने भी 4 ओवर में 36 रन लुटाए. लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 57 रन दिए. जबकि मार्को जानसेन 3.2 ओवर में 41 रन दे दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए.

राजस्थान से हारकर भी पंजाब टॉप पर

राजस्थान से हार के बाद भी पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है. पंजाब ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और केवल एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. केकेआर के साथ मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था. पंजाब के कुल 13 अंक हैं. दूसरे स्थान पर आरसीबी है, जिसके 12 प्वाइंट्स हैं. राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर है. राजस्थान के भी 12 अंक हैं. प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ की टीम सबसे नीचे है. उसके कुल 4 प्वाइंट्स हैं. उसे केवल दो मैच में जीत मिली है, जबकि 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >