पंजाब ने जीता टॉस, रजत पाटीदार के बिना RCB पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी के लिए इस मैच में जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे हैं. रजत पाटीदार इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं.

PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में आरसीबी रजत पाटीदार के बिना उतरी है. आरसीबी के लिए इस मैच में जितेश शर्मा कप्तानी करेंगे.

ऐसी है दोनो टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट विकल्प: मार्कस स्टोयनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जेकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा.

इम्पैक्ट विकल्प: रासिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान.

टॉस जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि वो पहले गेंदबाजी करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं आंकड़ों पर नहीं जा रहा हूं. हम साफ देख रहे हैं कि मैच किस तरह आगे बढ़ रहा है. अगर हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी अच्छी करें, तो टॉस मायने नहीं रखता. मुझे पता नहीं कि कप्तान के तौर पर यह मेरा 100वां मैच है. लेकिन जीत मिले तो ज्यादा खुशी होगी. हमारी गेंदबाजी शानदार रही है, लेकिन हमें दबाव का आनंद लेना होगा.

यह भी पढ़ें: किंग कोहली रह गए पीछे, साई सुदर्शन के सिर सजी ऑरेंज कैप 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >