PBKS vs LSG: प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की तूफानी पारी, पंजाब ने लखनऊ को दिया 255 रन का लक्ष्य

PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीमें आमने-सामने हैं. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, में खेला जा रहा है.

PBKS vs LSG: प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की तूफानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 7 विकेट पर 254 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. आईपीएल 2026 का यह किसी भी टीम की ओर से बनाया गया सबसे टॉप स्कोर है.

सीजन का सबसे बड़ा स्कोर

पंजाब किंग्स ने मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. इससे पहले इस सीजन का टॉप स्कोर आरसीबी के नाम था. आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाया था. तीसरा टॉप स्कोर भी आरसीबी के नाम है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 240 रन बनाया था.

प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली ने जमाया अर्धशतक

पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौके और 4 चौकों की मदद से 93 रन बनाया. जबकि कूपर कॉनॉली ने 46 गेंदों में 87 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के भी जमाए. मार्कस स्टोइनिस 29, नेहल वढेरा 13 और शशांक सिंह ने 17 रनों की पारी खेली. कप्तान श्रेयस अय्यर आज केवल 5 रन ही बना पाए.

राकुमार यादव और मणिमारन सिद्धार्थ ने चटकाए सबसे अधिक विकेट

लखनऊ की ओर से राजकुमार यादव और मणिमारन सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट चटकाए. राजकुमार यादव ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए. जबकि मणिमारन सिद्धार्थ ने 3 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए. मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट लिए.

लखनऊ की टीम में एक बदलाव

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम में एक बदलाव किया गया है. दिग्वेश सिंह राठी की जगह पर मणिमारन सिद्धार्थ को टीम में शामिल किया गया है. जबकि पंजाब किंग्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है.

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन)

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

प्वाइंट्स टेबल में पंजाब टॉप पर

लखनऊ के खिलाफ पंजाब का पलड़ा भारी है. आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है. अब तक 5 मुकाबला खेलकर पंजाब ने 4 में जीत दर्ज की है. 9 अंके लेकर पंजाब प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है. जबकि लखनऊ की टीम 5 मैचों में केवल दो जीत के बाद 4 अंक लेकर 8वें नंबर पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >