पंत और संजीव गोयनका का वीडियो वायरल, क्या लखनऊ सुपर जायंट्‌स में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा?

lsg vs dc 2026 : आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्‌स के मालिक संजीव गोयनका का टीम की हार के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में यह कहा जा रहा है कि उनका गुस्सा एक बार फिर टीम के कप्तान पर फूटा है, हालांकि इस बार उनके सामने ऋषभ पंत अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं.

LSG vs DC 2026 : आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्‌स की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें ऋषभ पंत, हेड कोच जस्टिन लैंगर और टीम के मालिक संजीव गोयनका नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि पंत और गोयनका के बीच बहस हो रही है, इस वजह से यह चर्चा आम है कि लखनऊ की टीम में सबकुछ ठीक नहीं है.


लखनऊ की टीम ने किया लचर प्रदर्शन

लखनऊ की टीम ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बहुत ही लचर प्रदर्शन किया. टीम के सभी खिलाड़ी पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और 18.4 ओवर में ही उनके 10 विकेट गिर गए और टीम का स्कोर 141 था. जहां इतने कम स्कोर को डिफेंड करना लखनऊ के लिए बहुत टफ टास्क था, वहीं दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए यह आसान टारगेट रहा. अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में ही महज चार विकेट खोकर टारगेट अचीव कर लिया.

लखनऊ के इस लचर प्रदर्शन पर टीम के सीनियर्स का बातचीत करना और उसपर विचार करना कोई आश्चर्य की बात नहीं है, लेकिन उनके बाॅडी लैंग्वेज को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद टीम में सबकुछ ठीक नहीं है.

ऋषभ पंत ने भी मानी गलती

मैच के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने भी गलती मानी और कहा कि टीम की हार जरूरत से ज्यादा रन दे दिए जाने की वजह से हुई. उन्होंने कहा कि जब आप 141 जैसा लो स्कोर करते हैं, तो आपकी गेंदबाजी और फील्डिंग बहुत कसी हुई होनी चाहिए. हम यह नहीं कर पाए, यह इतना आसान स्कोर था कि इसे पूरा करना किसी भी टीम के लिए आसान काम था. पंत का मानना था कि अगर पावरप्ले में कुछ और विकेट मिल जाते, तो मैच का परिणाम अलग हो सकता था. शमी ने केएल राहुल को आउट कर कोशिश भी की, लेकिन टारगेट बहुत छोटा था.

ये भी पढ़ें : बल्लेबाजों पर फूटा ऋषभ पंत का गुस्सा: दिल्ली से हार के बाद बोले- अच्छी पिच पर रन नहीं बना सके

क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >