IPL 2025 पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का बड़ा असर, एयरपोर्ट हुए बंद, इन टीमों के मैचों पर संकट

Operation Sindoor Impact on IPL 2025: भारतीय सेना ने ‘जॉइन्ट ऑपरेशन’ के तहत कश्मीर में हुए पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया है. हमले के बाद भारतीय सीमा के पास के कई हवाईअड्डों को बंद कर दिया गया है. इस कारण कई IPL की टीमें आने वाले मैचों के लिए धर्मशाला नहीं पहुँच पा रही है.

Operation Sindoor Impact on IPL 2025: भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए लगभग पाकिस्तान के आतंकी कैम्प उड़ा दिए. 6-7 मई की रात 1.05 बजे से लेकर 1.30 बजे तक भारत ने पाकिस्तान के 9 कम्पों पर 21 हमले किए और उन्हें मिट्टी में मिला दिया. भारतीय सेना ने यह काम बिना सीमा लांघे भारत के एयरस्पेस से किया. भारतीय सेना का यह ‘जॉइन्ट ऑपरेशन’ कश्मीर में हुए पहलगाम हमले के जवाब में किया गया. हमले के बाद भारतीय सीमा के पास के कई हवाईअड्डों को बंद कर दिया गया है. इस कारण कई IPL की टीमें आने वाले मैचों के लिए धर्मशाला नहीं पहुँच पा रही है. 

पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले के बाद धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद होने के कारण आईपीएल टीमों की यात्रा का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है जिन्हें वहां खेलना है. धर्मशाला में बृहस्पतिवार, 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच होना है. इसके बाद 11 मई को पंजाब और मुंबई इंडियंस का मैच वहां खेला जाना है. धर्मशाला पंजाब किंग्स टीम का दूसरा घरेलू मैदान है. पंजाब टीम को यात्रा संबंधी फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वे इस सप्ताह के अंत तक वहीं रहेंगे. दिल्ली को देखना होगा कि उसके खिलाड़ी वापस कैसे आयेंगे, जिन्हें रविवार को अरूण जेटली स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस से खेलना है.

हालांकि बीसीसीआई के मुताबिक, जब तक भारत सरकार का कोई बयान नहीं आ जाता, तब तक आईपीएल के मैचों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उन्हें बरकरार रखा जाएगा. मुंबई टीम का यात्रा कार्यक्रम भी अभी अनिश्चित है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘इस समय सब कुछ अनिश्चित है. टीमों से बात चल रही है और वे भी विचार कर रहे हैं कि हवाई अड्डा बंद रहने पर धर्मशाला से दिल्ली वापिस कैसे आना है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के लिये एक विकल्प बस से लौटने का है लेकिन सिर्फ टीमें नहीं बल्कि प्रसारण टीम और उपकरण भी हैं.’’

भारत ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के हवाइअड्डों को 10 मई तक बंद कर दिया है. इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कई एयरलाइन्स ने चेतावनी निकाली हैं और इन अड्डों पर सारी क्रिया पर रोक लगा दी है. इस फैसले का प्रभाव अब आईपीएल टीमों के ऊपर पड़ रहा है. धर्मशाला और उसके पड़ोसी हवाईअड्डे जैसे- अमृतसर और चंडीगढ़ के बंद होने के कारण खिलाड़ियों का आना जाना कठिन हो गया है. हालांकि बीसीसीआई और टीमों के प्रबंधक पूरी कोशिश कर रहे है इस स्तिथि को सुधारने की.

बीसीसीआई के एक मुख्य कर्मचारी ने कहा, “हमें अभी बैठ कर देखना होगा. हमारे पास और कोई मार्ग नहीं है. चंडीगढ़ का हवाईअड्डा भी बंद कर दिया गया है तो हमें देखना होगा की हम क्या कर सकते है. 2 टीमें पहले से ही वहाँ मौजूद है और MI इस हफ्ते 11 तारीख को वहाँ जाने वाली थी. सबसे नजदीकी रास्ता दिल्ली है पर उसका यह मतलब होगा कि टीमों को सड़क पर बहुत ही लंबा सफर तय करना होगा. हमारी सरकारी सलाहकारों से बात जारी है और हम वही करेंगे जो आवश्यक होगा.”

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड से कोई समाचार नहीं सुना है, हालांकि मुंबई इंडियंस के सफर में बदलाव किए जा सकते हैं. अभी यह बता पाना मुश्किल है कि उन्होंने अपनी टिकटें रद्द की है कि नहीं पर अगर स्थितियां नहीं बदली तो यह होने की भारी संभावना है. धर्मशाला में इस हफ्ते दो मैच होने वाले हैं और भारतीय एयरस्पेस की हालत देख क्रिकेट बोर्ड को जल्द ही दूसरे इन्तजाम ढूंढने होंगे. हार्दिक पंड्या की टीम फिलहाल मुंबई में है और निर्देशों का इन्तेजार कर रही है. 

रिपोर्ट- ऋषिका पोद्दार. 

हार-जीत के बाद हार्दिक पांड्या एंड टीम और आशीष नेहरा पर जुर्माना, BCCI ने इस वजह से दिया दंड

‘भारत की ढाल…’, ऑपरेशन सिंदूर पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान, दुनिया को बताई देश की शक्ति

हार्दिक-सूर्या और चहर का ब्लंडर मुंबई को पड़ा भारी, आखिरी गेंद पर गलती से जीता गुजरात, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >