IPL इतिहास का एकमात्र खिलाड़ी, फाइनल हारकर जीता POTM, RCB का खास चाहता ये टीम बने 2025 चैंपियन?

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी और पंजाब किंग्स की टक्कर होगी. लीग स्टेज में 19-19 अंकों के साथ टॉप दो पर रहीं दोनों टीमों ने क्वालिफायर मुकाबलों के बाद फाइनल में जगह बनाई. इस मुकाबले से पहले फाइनल हारने के बाद भी प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले आईपीएल इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी और आरसीबी के खास ने बताया कि कौन-सी टीम खिताब जीतेगी.

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लीग स्टेज में 14 मैचों में 19 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. वहीं, पंजाब किंग्स ने भी 14 मैचों में 19 अंक हासिल किए थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते वे लीग स्टेज में टॉप पर रहे. हालांकि, क्वालिफायर 1 में उन्हें आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री ली. इस अहम मुकाबले से पहले भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने इस खिताबी भिड़ंत को लेकर अपने विचार साझा किए. 

रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी और पंजाब की टीम इस बार आईपीएल के 18वें सीजन के फाइनल में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें पहली बार खिताब जीतने की कोशिश करेंगी. आईपीएल 2025 फाइनल पर बात करते हुए अनिल कुंबले ने मीडिया से कहा, “मैं दोनों टीमों से जुड़ा रहा हूं. यह अच्छा है कि इस बार एक नई टीम विजेता बनेगी. यह एक शानदार मुकाबला होगा. जो टीम बेहतर खेलेगी, वही जीतेगी.”

Anil kumble at an event. Image: x.

IPL में एकमात्र फाइनल हारकर POTM जीतने वाला खिलाड़ी

आरसीबी इससे पहले तीन बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है. 2009, 2011 और 2016 में टीम ने खिताबी मैच का सफर तय किया था, लेकिन तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से) 2014 में एक बार फाइनल में पहुंची थी, जहां उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से हार मिली थी. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आमतौर पर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसके शानदार प्रदर्शन की बदौलत उसकी टीम को जीत मिलती है. हालांकि, कुछ असाधारण मामलों में हारने वाली टीम से भी ऐसे खिलाड़ी सामने आए हैं जिनके दमदार व्यक्तिगत प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया और उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला.

आईपीएल फाइनल के 17 सालों में केवल एक ही बार ऐसा हुआ है कि किसी हारने वाली टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला हो. 2009 के आईपीएल फाइनल में, आरसीबी का सामना डेक्कन चार्जर्स (अब नहीं रही टीम) से हुआ था, जहां कप्तान अनिल कुंबले ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए और चार्जर्स को 143 रन पर रोक दिया. हालांकि उनकी कोशिशें नाकाम रहीं और डेक्कन चार्जर्स ने यह मैच 6 रन से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया. कुंबले आईपीएल इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने फाइनल मुकाबले में हारने के बावजूद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीता.

इस बार नई टीम बनेगी चैंपियन

इस बार का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रात को 7.30 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में कोई भी टीम जीते दुनिया को इस लीग का नया चैंपियन ही मिलेगा. सबसे ज्यादा इसकी जरूरत विराट कोहली को होगी, 18वें सीजन मेें 18 नंबर जर्सी वाले किंग कोहली इस खिताब का सूखा जरूर समाप्त करना चाहेंगे. वहीं अपने अनुभव से तीसरी टीम को फाइनल में पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर भी इससे नहीं चूकना चाहेंगे.  

इंडिया ए के लिए क्या दूसरा टेस्ट खेलेंगे कप्तान शुभमन और सुदर्शन? केएल राहुल के लिए सामने आया अपडेट

IPL 2025 के ‘ब्लंडर्स’, ब्रेट ली ने बताए चार, दो कप्तान-एक वाइस कैप्टन के साथ पूरी टीम भी रही शामिल

लास्ट बॉल पर 1 रन बनाने में अंतिम खिलाड़ी रनआउट, फिर भी जीत गई नेपाली टीम, देखें मैच का थ्रिलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >