वन लास्ट टाइम! क्या मैदान पर धोनी-विराट की यह आखिरी मुलाकात थी? कोहली के ऐक्शन ने उड़ाई फैंस की नींद

IPL 2025 CSK vs RCB- Virat Kohli and MS Dhoni Last Meet: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी से 2 रन से हार मिली, जो उनकी 11 मैचों में 9वीं शिकस्त थी. टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह एमएस धोनी का आखिरी मैच था. विराट कोहली से मैच के बाद हुई भावुक मुलाकात और धोनी के परिवार की मैदान पर मौजूदगी ने रिटायरमेंट की अटकलें और तेज कर दी हैं.

IPL 2025 CSK vs RCB- Virat Kohli and MS Dhoni Last Meet! आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एकबार फिर हार झेलनी पड़ी. यह उसकी 11 मैचों में 9वीं शिकस्त थी. शनिवार को भी उसका निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और आरसीबी के सामने केवल 2 रनों से मैच गंवाना पड़ा. हालांकि सीएसके पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. ऐसे में एक सवाल लोगों के मन में लगातार गूंज रहा है कि क्या यह एमएस धोनी का आखिरी मैच है. आईपीएल के बीच में ही एक मैच में धोनी के माता पिता भी पहली बार मैदान पर मैच देखने आए. धोनी ने आईपीएल के बीच में ही टीम की कमान भी संभाली, हालांकि इसके बाद भी टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा. लेकिन धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा फिर लोगों के जुबान पर आ गई. इस मैच में हार के बाद विराट कोहली से मुलाकात के दौरान उनके एक्शन ने इसकी हलचल और बढ़ा दी.  

 एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद विराट कोहली और एमएस धोनी ने एक-दूसरे को गले लगाया और पोस्ट-गेम हैंडशेक के दौरान विराट ने सम्मान में अपनी कैप उतारकर स्टैंड-इन चेन्नई कप्तान धोनी का अभिवादन किया. आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने कोहली-धोनी के उस भावुक पल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और एक अजीब से कैप्शन के साथ फैंस की भावनाओं को जगा दिया. तस्वीर पर लिखा था- “वन लास्ट टाइम?” (एक आखिरी बार?) और इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाएं उफान पर आ गईं. (Virat Kohli and MS Dhoni One Last Time.)

क्या धोनी के लिए ये आखिरी बार था?

हालाँकि चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन धोनी ने अब तक अपने भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए अपने पिछले मैच के टॉस के दौरान जब डैनी मॉरिसन ने उनसे भीड़ की जोरदार आवाज के बीच सवाल किया “क्या इसका मतलब है कि आप अगले साल भी लौटेंगे?” तो धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मुझे नहीं पता, मुझे नहीं पता कि मैं अगला मैच भी खेलूंगा या नहीं.” (MS Dhoni Retirement)

वहीं इस मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 213 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने 62 तो अंत में रोमारियो शेफर्ड की धुआंधार 14 गेंद पर 53 रन की पारी का बड़ा योगादान रहा. इस लक्ष्य के जवाब में चेन्नई अंतिम गेंद तक 211 रन ही बना सकी. इस हार के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है वहीं आरसीबी सबसे टॉप पर है.  

‘उसमें एक खासियत’, आयुष म्हात्रे की पारी से कोच स्टीफन फ्लेमिंग गदगद, CSK के साथ लंबे रिश्ते का जताई उम्मीद

‘अब तू आ…’ विराट कोहली ने खलील अहमद को सिखाया सबक, तो CSK बॉलर ने फिर दिखाई आक्रामकता, देखें Video

वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग पार्टनर आयुष म्हात्रे ने तोड़ दिया सुरेश रैना का रिकॉर्ड, हासिल किया ये रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >