18 साल में क्रिस गेल या विराट से जो न हुआ, यशस्वी जायसवाल ने कर दिखाया, बनाया ऐसा रिकॉर्ड

IPL 2025 RR vs RCB Yashasvi Jaiswal Record: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स को एकबार फिर आरसीबी के सामने हार का सामना करना पड़ा. हालांकि रॉयल्स के बल्लेबाजों ने 206 रन के लक्ष्य का बखूबी सामना किया और अंतिम विकेट तक 194 रन बनाए, जिसमें ओपनर यशस्वी जायसवाल का खासा योगदान रहा. उन्होंने 19 गेंद पर ही 49 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर रिकॉर्ड बना दिया.

IPL 2025 RR vs RCB Yashasvi Jaiswal Record: आईपीएल 2025 का यह सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी निराशाजनक रहा है. उन्हें अब तक अपने 9 मैचों में 7 हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी के खिलाफ सीजन के 42वें मैच में भी उन्हें 11 रन से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में अपने क्लास का शानदार प्रदर्शन किया. पारी की शुरुआत करने उतरे जायसवाल ने भुवनेश्वर कुमार की पहली ही गेंद को दर्शकों के बीच भेजते हुए शानदार छक्का जड़ा.

इस साहसी शॉट के साथ यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया वे पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. वे अब तक तीन बार ऐसा कर चुके हैं. जायसवाल इन दिनों राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में हैं. अब तक खेले गए आठ आईपीएल 2025 मैचों में उन्होंने चार अर्द्धशतकों की मदद से 307 रन बनाए हैं. इस सूची में उनके बाद नमन ओझा, मयंक अग्रवाल, सुनील नरेन, विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा, फिल सॉल्ट और प्रियांश आर्य जैसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह कारनामा एक-एक बार किया है.

आईपीएल में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

3 – यशस्वी जायसवाल*
1 – नमन ओझा
1 – मयंक अग्रवाल
1 – सुनील नरेन
1 – विराट कोहली
1 – रॉबिन उथप्पा
1 – फिल सॉल्ट
1 – प्रियांश आर्य

वहीं मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली (42 गेंदों में 70 रन) और देवदत्त पडिक्कल (27 गेंदों में 50 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 205/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की, जबकि अंत में जितेश शर्मा (10 गेंदों में 20*) और टिम डेविड (15 गेंदों में 23 रन) ने तेज पारियों से स्कोर को मजबूती दी.

वहीं राजस्थान की ओर से यशस्वी और इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे वैभव सूर्यवंशी ने तेज तर्रार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में ही 52 रन जोड़ दिए. हालांकि भुवनेश्वर कुमार की एक तेज यॉर्कर ने वैभव की पारी को समाप्त कर दिया. लेकिन यशस्वी ने अपने बल्ले को आॉराम नहीं दिया. उन्होंने 19 गेंद पर ही 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि एक समय राजस्थान के लिए आसान सी लग रही जीत आखिर में जोश हेजलवुड के कहर से हार गई. हेजलवुड ने आखिरी 2 ओवर में मैच का पासा पलट दिया. उन्होंने 19वें ओवर में केवल 1 रन देकर ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर का विकेट लिया. अंतिम ओवर में 17 रन की जरूरत थी, जबकि यश दयाल ने केवल 5 रन दिए और राजस्थान 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन ही बना सकी. 

धोनी रचेंगे इतिहास, CSK vs SRH मैच में हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि, रोहित-विराट की लीग में होंगे शामिल

IPL 2025 Points Table: 42वें मैच के बाद प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें आगे, RCB-MI की पोजीशन में अदला बदली

रियान पराग ने मान ली हार? RCB के खिलाफ मैच गंवाने के बाद इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >