ऋषभ पंत नहीं, इन्हें IPL 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी होना चाहिए, आकाश चोपड़ा ने बताया

Aakash Chopra on who should be Expensive Player in IPL 2025: आईपीएल 2025 के 56 लीग मैचों के बाद ऋषभ पंत 27 करोड़ की सबसे महंगी खरीद साबित हुए, लेकिन 11 मैचों में सिर्फ 128 रन ही बना सके. उनके विपरीत जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी से प्रभावित किया, जिसे लेकर आकाश चोपड़ा ने उन्हें सबसे महंगा खिलाड़ी कहलाने का हकदार बताया. बुमराह के स्पेल ने मुंबई इंडियंस को जीत के करीब पहुंचाया, हालांकि टीम आखिरी गेंद पर गुजरात से हार गई.

Aakash Chopra on who should be Expensive Player in IPL 2025: आईपीएल 2025 में 70 लीग मैचों में से 56 समाप्त हो चुके हैं. इस सीजन सबसे महंगा खिलाड़ी ऋषभ पंत रहे. उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदकर इतिहास रच दिया. हालांकि उनका प्रदर्शन काबिलियत के अनुरूप नहीं रहा. वे 11 मैचों में केवल 128 रन ही बना पाए हैं, जिसमें 63 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. यानी बाकी के 10 मैचों में उन्होंने केवल 65 रन बनाए हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस (MI) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि बुमराह इस प्रतियोगिता में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने के हकदार हैं. 

मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में बारिश ने रोमांच का तड़का लगा दिया. एमआई के 155 रन के जवाब में 18 ओवर में 132 रन बनाए थे, लेकिन तभी बारिश ने दस्तक दे दी और मैच रुक गया. हालांकि इसके बाद जब मैच शुरू हुआ, तो गुजरात को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी, जिसे राहुल तेवतिया ने धैर्य के साथ बैटिंग करते हुए हासिल करवा दिया.  

इसी मैच में बुमराह ने अपने शानदार प्रदर्शन की सूची में एक और स्पेल जोड़ा. उन्होंने 2/19 के आंकड़ों के साथ गेंदबाजी की और गुजरात को लगभग 156 रन का लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया था. हालांकि, बारिश के बाद बदले हुए हालात और संशोधित लक्ष्य GT के पक्ष में रहे और उन्होंने आखिरी गेंद पर यादगार जीत हासिल कर ली, जिससे MI की छह मैचों की जीत की लय टूट गई और GT अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई.

जियोहॉटस्टार के ‘मैच सेंटर लाइव’ शो में जियोस्टार एक्सपर्ट के तौर पर बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने बुमराह के बारे में कहा, “बुमराह ने गेम-बदलने वाले स्पेल डालना अपनी आदत बना ली है. वह स्ट्रैटेजिक टाइमआउट और बारिश के ब्रेक के बाद आए और उन्होंने शुभमन गिल और फिर शाहरुख खान को आउट किया, जिससे मैच का रुख एक बार फिर एमआई की तरफ मुड़ गया. वह एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाला टैलेंट है. आप उनके बारे में अंतहीन बातें कर सकते हैं. सच कहूं तो वह इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के हकदार हैं. दुर्भाग्य है कि वह नहीं हैं.”

आकाश चोपड़ा ने बुमराह को आईपीएल 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी का हकदार बताया.

इंजरी से वापसी के बाद टूर्नामेंट में खेले गए आठ मैचों में बुमराह ने अब तक 16.46 की औसत और 6.68 की इकोनॉमी से 13 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/22 रहा है. वहीं गुजरात के लिए मैच खत्म करने वाले राहुल तेवतिया के बारे में बात करते हुए आकाश ने उन्हें “सच्चा क्लच खिलाड़ी” बताया और यह भी याद किया कि गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने एक बार उनसे कहा था कि वह तेवतिया को टीम में लाने के लिए 10 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार थे.

राहुल तेवतिया ने शानदार बल्लेबाजी की

उन्होंने कहा, “बहुत कम भारतीय बल्लेबाज हैं जो उस क्रम पर आकर प्रभावी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं. उन्हें अक्सर बहुत कम गेंदें खेलने का मौका मिलता है और हर बार बाउंड्री की उम्मीद की जाती है. आज उन्हें सिर्फ छह गेंदें मिलीं और उन्होंने एक अहम चौका जड़ा. MI की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब अंतिम ओवर में फील्डिंग पेनल्टी के कारण उनके पास सर्कल के अंदर पांच फील्डर थे. लंबे ब्रेक के बाद वापसी करते हुए 15 रन बचाना काफी मुश्किल होता है. पहली गेंद पर जो चौका लगा, वह शायद रोका जा सकता था अगर फील्डिंग सेटिंग अलग होती. लेकिन ऐसे ही मैच होते हैं.” 

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस 11 मैचों में 8 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है. उसके 16 अंक हैं और वह प्लेऑफ के काफी नजदीक पहुंच गया है. वहीं मुंबई इंडियंस अब चौथे नंबर पर खिसक गया है. उसे अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी.  

‘यहां से मैचों को प्लेऑफ..,’ MI की हार के बाद कोच माहेला जयवर्धने का बड़ा बयान

धर्मो….हिंद की सेना, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर वीरेंद्र सहवाग समेत क्रिकेटर्स की प्रतिक्रिया, संजीव गोएनका ने भी कही ये बात

हार तो मिली ही, हार्दिक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ा, सिराज-शार्दुल के क्लब में हुए शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >