‘हमारा लक्ष्य क्वालीफिकेशन नहीं…’, रजत पाटीदार का प्लान कुछ और है, CSK के खिलाफ जीत के बाद किया खुलासा

IPL 2025 CSK vs RCB- Rajat Patidar Statement after thrilling win: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में RCB ने CSK को 2 रन से रोमांचक मुकाबले में हराया. रोमारियो शेफर्ड की तूफानी पारी और यश दयाल की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी बनी जीत की वजह. मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए इसे एक बहुत टाइट मुकाबला बताया.

IPL 2025 CSK vs RCB- Rajat Patidar Statement after thrilling win: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कांटे की टक्कर देखने को मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने रोमारियो शेफर्ड की 14 गेंदों में नाबाद 53 रनों की आतिशी पारी और विराट कोहली की अच्छी शुरुआत के दम पर 213 रन बनाए. जवाब में CSK की ओर से आयुष म्हात्रे (94 रन) और रवींद्र जडेजा (77 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन अंतिम ओवर में यश दयाल की शानदार गेंदबाजी ने RCB को 2 रन से रोमांचक जीत दिला दी. मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि यह मुकाबला बहुत टाइट रहा. उन्होंने अपनी टीम के बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. 

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रजत पाटीदार ने कहा, “यह एक बेहद टाइट मुकाबला था, लेकिन इसका श्रेय बल्लेबाजों को जाता है कि उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो शानदार था. गेंदबाजों ने भी जबरदस्त हिम्मत दिखाई.” पाटीदार ने विशेष रूप से तेज गेंदबाज यश दयाल की तारीफ की, जिन्होंने अंतिम ओवर में रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी बल्लेबाजों के सामने 15 रन बचाए. उन्होंने कहा, “वो टीम के मुख्य गेंदबाज हैं और डेथ ओवर के स्पेशलिस्ट हैं. उन्हें आखिरी ओवर देना एक स्पष्ट निर्णय था. पिछले साल भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और मैं उनके लिए खुश हूं. मुझे सुयश पर भी भरोसा था, वो अब तक आरसीबी के लिए अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. यह निर्णय 50-50 था, लेकिन मैंने अपने गेंदबाज पर भरोसा जताया और उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया.”

अंत में उन्होंने रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 53 रन, 14 गेंदों में) और लुंगी एन्गीदी (4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट) के प्रदर्शन की तारीफ की, जो अपने-अपने विभाग में आरसीबी के लिए मैच विनर साबित हुए. पाटीदार ने कहा, “सीधे आकर इस तरह के लंबे छक्के लगाना आसान नहीं होता, उसमें ताकत और स्किल दोनों हैं. मैं उसके लंबे छक्कों का मजा ले रहा हूं. (लुंगी एन्गीदी पर) वो काफी अनुभवी गेंदबाज हैं और काफी सफेद गेंद क्रिकेट खेल चुके हैं, मुझे उन पर पूरा भरोसा है. टेबल में टॉप पर रहना पॉजिटिव है. हमारा लक्ष्य क्वालीफिकेशन नहीं है, तीन मैच अधिक महत्वपूर्ण हैं और हम तीनों मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे. (इस पर कि क्या वे आज रात पार्टी करेंगे) थोड़ा बहुत तो आखिरी में पार्टी करेंगे ही.” 

इस जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल 2025 की अंकतालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया है. टीम ने अब तक 11 में से 8 मुकाबले जीते हैं. आरसीबी के 11 मैचों में अब 16 अंक हैं और अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है. दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की यह नौवीं हार थी और वे तालिका में सबसे नीचे हैं. आरसीबी को अभी 3 मुकाबले और खेलने हैं, इसमें दो जीत उसे टॉप-2 में रखेगी और वे जरूर इसे हासिल करना चाहेंगे ताकि उन्हें फाइनल के लिए दो मुकाबले खेलने को मिलें.  

इन्हें भी पढ़ें:-

‘मैं लंबे समय से…’, रिकॉर्ड पारी के बाद बोले रोमारियो शेफर्ड, लंबे-लंबे छक्के लगाने का खोला राज

फिर धोनी के सामने से जीत छीन ले गए यश दयाल, ऐसा था CSK vs RCB मैच के आखिरी ओवर का रोमांच

‘यही वजह है कि…’, यश दयाल की ‘हीरोगिरी’ पर फिदा हुए दिनेश कार्तिक, तारीफ में गढ़े कसीदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >