IPL 2024, MI vs RCB: डुप्लेसिस, पाटीदार और दिनेश कार्तिक की विस्फोटक पारी

IPL 2024, MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का 25 वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 197 रन का लक्ष्य दिया है.

IPL 2024, MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाती करते हुए कप्तान फाफ डुप्लेसिस, दिनेश कार्तिक और रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी के दमपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाया.

डुप्लेसिस, कार्तिक और पाटीदार ने खेली विस्फोटक पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 40 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि रजत पाटीदार ने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से कुल 50 रन बनाए. विकेट कीपर दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रनों की पारी खेली.

विराट कोहली केवल 3 रन पर आउट

आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनिंग करने आए विराट कोहली 9 गेंदों में केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली जब आउट हुए थे, उस समय टीम का स्कोर केवल 14 रन था. उसके बाद विल जैक्स भी कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 8 रन बनाकर आकाश मधवाल की गेंद पर आउट हो गए. कोहली को जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया.

पाटीदार और डुप्लेसिस के बीच 82 रनों की साझेदारी

23 रन पर टीम को दो झटका लगने के बाद कप्तान डुप्लेसिस ने एक छोर को संभाले रखा और दूसरी छोर पर रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला. दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी निभाई. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने न केवल टीम का विकेट नहीं गिरने दिया, बल्कि तेजी से रन भी जुटाए. टीम का स्कोर जब 105 रन था उस समय रजत पाटीदार 50 रन बनाकर गेराल्ड कोएत्जी के शिकार हुए. उनकी जगह बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए और श्रेयस गोपाल की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. उसके बाद दिनेश कार्तिक ने मार्चा संभाला. उन्होंने कप्तान डुप्लेसिस के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 153 रन पर पहुंचाया. हालांकि 16.4 ओवर में कप्तान डुप्लेसिस बुमराह के शिकार हो गए. हालांकि कार्तिक तब भी अपना तेवर नरम नहीं किया और लगातार चौके और छक्के जमाते रहे. कार्तिक आखिर तक क्रीज पर डटे रहे.

Also Read: Virat Kohli ने बताया, कौन हैं टीम इंडिया के ‘सीता और गीता’, हमेशा रहते हैं एक-दूसरे के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >