बिना कुछ कहे धोनी ने बहुत कुछ कह दिया, इंडियन आर्मी को किया सपोर्ट, दिया बड़ा संदेश

MS Dhoni Message amid Indian Pakistan Conflict: भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एमएस धोनी ने इंडियन आर्मी के लिए अपना मैसेज दिया है. आईपीएल 2025 सस्पेंड होने के बाद उन्होंने रांंची लौटते समय अपने टीशर्ट के जरिए यह संदेश दिया.

MS Dhoni Message amid Indian Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सीमा तनाव शनिवार को संघर्ष विराम के साथ थोड़ा शांत हुआ. पहलगाम आतंकी हमले में 26 मासूम पर्यटकों की नृशंस हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूत कर दिए, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष बढ़ गया था. इस वजह से आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया था. भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब और देश की जनता के इमोशंस के साथ सुर मिलाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने आर्मी का भरपूर प्रोत्साहन किया. हालांकि एमएस धोनी ने अब तक कोई बयान नहीं दिया था, लेकिन रविवार को धोनी ने बिना कुछ कहे, बड़ा संदेश दे दिया.   

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में एक फ्लाइट में देखे गए, जहां उन्होंने एक काली टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर लिखा था, “कर्तव्य, सम्मान, देश”. इस टी-शर्ट का संदेश काफी प्रभावशाली था और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा. एक साथी यात्री ने धोनी का एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें वह अपना केबिन बैग ऊपर रखने वाले कंपार्टमेंट में रखते नजर आए. वीडियो में यह बताया गया कि धोनी अपने गृह नगर रांची लौट रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

आपको बता दें कि धोनी को सेना की ओर से टेरिटोरियल आर्मी में मानद उपाधि दी गई है. धोनी का सेना के प्रति सम्मान किसी से छुपा हुआ नहीं है. वे समय-समय पर इसे दिखाते रहते हैं.  आपको याद होगा कि एक मैच में धोनी ने सेना के बैच का इस्तेमाल किया था, हालांकि विवाद के धोनी ने इससे किनारा कर लिया था.  

आईपीएल 2025 फिलहाल निलंबित है और सभी टीमें इसके दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीग के गुरुवार या अधिकतम शुक्रवार (16-17 मई) तक फिर से शुरू होने की संभावना है. बीसीआई संशोधित शेड्यूल और लॉजिस्टिक्स को अंतिम रूप देने में जुटा है. यह माना जा रहा है कि मैच भारत के विभिन्न स्थलों पर दोबारा शुरू होंगे, हालांकि धर्मशाला को इससे बाहर रखा गया है.

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में हुए मैच के दौरान सीमा पार से किए गए ड्रोन हमलों के कारण फ्लडलाइट फेल हो गई थी. इसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया. इस मैच में केवल पहली पारी की बैटिंग हो पाई थी, जिसमें पंजाब ने 10.1 ओवर खेलते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए थे. मैच को रद्द करने के बाद दर्शकों को जल्दबाजी में स्टेडियम से बाहर निकाला गया. इसके बाद ही एक हफ्ते का निलंबन लागू किया गया.  इस रद्द हुए मैच के बाद किसी टीम को अब तक कोई पॉइंट नहीं दिया गया है. देखना होगा कि आईपीएल इस पर क्या निर्णय लेता है. 

सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण BCCI ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट रोकने का निर्णय लिया. इस बीच CSK पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. टीम ने अब तक खेले गए 12 मैचों में सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है. सीएसके का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स से होना था, ऐसे में अब देखना है कि नए शेड्यूल में क्या बदलाव आता है. 

मनोरंजन के लिए किया इस भयंकर नशे का उपयोग, कैगिसो रबाडा के ड्रग्स मामले में नया खुलासा

अटल-अडिग विराट कोहली, BCCI की अपील पर भी नहीं मान रहे, क्या लेकर रहेंगे रिटायरमेंट?

युद्ध जैसी स्थिति में रिकी पोंटिंग ने किया ऐसा काम, PBKS के सीईओ ने जमकर तारीफ की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >