CSK के प्लेऑफ में पहुंचते ही मैदान पर होगी ‘थाला’ की वापसी, ये है पूरा प्लान

MS Dhoni: चोटिल होने की वजह से एमएस धोनी इस सीजन में अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं. वहीं, आखिरी मैच से पहले धोनी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है.

MS Dhoni: CSK के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. कप्तान एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले आखिरी लीग मैच से पहले टीम का साथ छोड़कर अपने घर लौट गए हैं. धोनी चोट की वजह से इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. बताया जा रहा है कि अंगूठे की चोट ठीक करने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है. अहमदाबाद में होने वाले इस करो या मरो के मैच से पहले चेन्नई के बैटिंग कोच माइकल हसी ने खुद इस बात की पुष्टि की है.

क्या है धोनी का मास्टर प्लान

हालांकि, हसी ने फैंस को एक बड़ी राहत भी दी है. उन्होंने साफ किया कि अगर चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाती है, तो धोनी दोबारा टीम के साथ जुड़ जाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी की इंजरी पर अपडेट देते हुए माइकल हसी ने कहा, “मैं इस बात को पक्का कर सकता हूं कि धोनी इस समय टीम के साथ नहीं हैं. लेकिन अगर हम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेते हैं, तो वह पक्का वापस आएंगे. उनके अंगूठे में थोड़ा दर्द है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं. लेकिन वह इस मैच के लिए फिट नहीं हो पाते. उम्मीद है कि प्लेऑफ तक पहुंचने पर वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे.”

चेन्नई को चमत्कार का इंतजार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच हारने के बाद, पांच बार की चैंपियन चेन्नई के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब काफी मुश्किल हो गया है. अगर चेन्नई गुजरात को हरा भी देती है, तो उसके 14 अंक ही होंगे. इसके बाद भी उसे प्लेऑफ में जाने के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा. यानी प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई को न सिर्फ गुजरात को हराना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >