Highlights
MS Dhoni Playing with Kid: आईपीएल 2026 शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ट्रेनिंग कैंप से एक बहुत ही प्यारी तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के साथ सरफराज खान के छोटे बेटे खेलते हुए नजर आ रहे हैं. चेन्नई के चेपाक मैदान पर अभ्यास के दौरान यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है. इस वीडियो में धोनी एक छोटे बच्चे के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. क्रिकेट फैंस को यह पल बहुत पसंद आ रहा है.
धोनी और सरफराज के बेटे की मस्ती
मैदान पर दुनिया भर के बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले धोनी खुद को सरफराज के नन्हे बेटे के साथ खेलने से नहीं रोक पाए. सरफराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में कैप्टन कूल पूरी तरह से बच्चे के साथ मस्ती में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. क्रिकेट देखने वालों के लिए यह नजारा किसी ट्रीट से कम नहीं है. धोनी को इससे पहले भी कई बार अपने साथी क्रिकेटरों के बच्चों के साथ खेलते और क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है.
सरफराज खान की आईपीएल में वापसी
सरफराज के लिए आईपीएल का यह नया सीजन किसी पुनर्जन्म से कम नहीं है. वह काफी लंबे समय से इस बड़े टूर्नामेंट से दूर चल रहे थे. पिछले दो आक्शन में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की बड़ी नीलामी में उन पर अपना भरोसा जताया. चेन्नई ने उन्हें 75 लाख रुपये की कीमत में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. टीम का यह फैसला उनके करियर को एक नई दिशा दे सकता है.
नेट्स में बहा रहे हैं जमकर पसीना
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई को छठी बार चैंपियन बनाने के लिए सरफराज नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. टीम के ट्रेनिंग कैंप में उनकी कड़ी मेहनत साफ देखी जा सकती है. वह स्पिन और तेज गति वाले गेंदबाजों का सामना करने का लगातार अभ्यास कर रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में उनके हालिया शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सीएसके मैनेजमेंट को उनसे काफी उम्मीदें हैं.
मिडिल आर्डर में निभाएंगे अहम भूमिका
रितुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सरफराज टीम के लिए मिडिल आर्डर में एक अहम और एक्स-फैक्टर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. उनके पास मैदान के चारो तरफ तेजी से रन बनाने की अनोखी क्षमता है. चेन्नई की टीम हमेशा से ऐसे बल्लेबाजों को मौके देती आई है जो बीच के ओवर्स में मैच का रुख पलट सकें. धोनी और गायकवाड़ के अनुभव का फायदा उठाकर सरफराज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
60 साल तक आईपीएल खेलेंगे एमएस धोनी? CSK के इवेंट में दिया मजेदार जवाब
CSK ने दिग्गज क्रिकेटर्स को दिया तोहफा, रैना और हेडन बने हॉल ऑफ फेम का हिस्सा
आरसीबी की जर्सी पहने बच्चो से धोनी ने की मस्ती, वायरल वीडियो जीता दिल
