‘फिट लग रहा हूं न…’, NSG कमांडो सेंटर पहुंचे धोनी, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई स्थिति एनएसजी कैंप में कमांडोज और उनके परिवार के साथ वक्त बिताया. इसके साथ ही उन्होंने छोटी मशीनगन चलाई.

MS Dhoni: आईपीएल 2026 के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले रविवार को चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे. जहां उन्होंने कमांडोज के साथ कुछ वक्त बिताए. इस दौरान उन्होंने सब मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई. इसके साथ ही पिस्टल से निशाना भी लगाया.

धोनी ने इस दौरान कमांडोज एवं उनके परिवारों के भोजन भी किया और उनसे बातचीत भी की. जिसके बाद उन्होंने कमांडोज से पूछा “फिट लग रहा हूं न?” इस पर जवानों ने जवाब दिया कि पिछली बार जब वे यहां आए थे, तब उससे भी ज्यादा फिट थे. इसके जवाब में धोनी ने कहा कि जैसे-जैसे समय बढ़ता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है. यह पहली बार नहीं है जब धोनी NSG कैंप पहुंचे. इससे पहले वह 2023 में भी NSG कैंप में शामिल हो चुके हैं.

लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी

धोनी भारतीय सेना से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं. वह टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक रखते हैं और 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं. उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग भी की थी. 2015 में उन्होंने सैन्य एयरक्राफ्ट से पांच अनिवार्य जंप पूरी कर क्वालिफाइड पैराट्रूपर का दर्जा हासिल किया था.

क्या हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे धोनी?

धोनी काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. आज चेन्नई सुपर किंग्स का चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी घरेलू मुकाबला है. हालांकि, अभी तक धोनी या टीम प्रबंधन की ओर से उनके खेलने को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिए गए हैं. धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मुकाबले में 5439 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.45 का रहा है. आईपीएल में धोनी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन है.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: धोनी की नई चोट ने बढ़ाई CSK की टेंशन, SRH मैच से पहले बाहर हुए MS Dhoni

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >