MS Dhoni को करोड़ों फैंस करते हैं फॉलो… क्या अपने कभी देखा की माही किसे इंस्टाग्राम पर करते हैं Follow

सेलेब्स के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स होते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पसंदीदा अभिनेता या किक्रेटर किसे फॉलो करना पसंद करते हैं. अगर नहीं तो आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बताएंगे, जो इंस्टाग्राम पर महज 4 लोगों को फॉलो करते हैं.

बारिश के बाद अब 29 मई को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स का जबरदस्त मुकाबला होने वाला है. दोनों के बीच की रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. ऐसे में आज हम आपके बताएंगे कि एमएस धोनी के बारे में. किक्रेटर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, हालांकि वो थोड़े कम एक्टिव रहते हैं. माही इंस्टाग्राम पर महज 4 लोगों को फॉलो करते हैं. एक फॉलोवर में बड़ा सुपरस्टार भी है.

एमएस धोनी इन 4 लोगों को करते हैं फॉलो

एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर अबतक 108 पोस्ट किये है. जो ज्यादातर उनकी बेटी और पत्नी के साथ ही है. वहीं 42 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं. हालांकि माही सिर्फ 4 को ही फॉलो करते हैं. पहले नंबर पर किक्रेटर की बेटी जीवा है, जिन्हे वह फॉलो करते हैं. स्टारकिड के 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है.

साक्षी धोनी को करते हैं फॉलो

दूसरे नंबर पर साक्षी धोनी है, जो उनकी पत्नी है. साक्षी और धोनी की मुलाकात तब हुई, जब वह होटल मैनेजमेंट की छात्रा थी, और किसी होटल में काम कर रही थी. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम ठहरी हुई थी. साक्षी के तत्कालीन प्रबंधक ने उन्हें क्रिकेटर से मिलवाया और धोनी को तुरंत उनसे प्यार हो गया. उनकी प्रेम कहानी को एमएस धोनी फिल्म में भी खूबसूरती से दर्शाया गया है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी. एमएस धोनी और साक्षी ने जुलाई 2010 में शादी की और फरवरी 2015 में अपनी बेटी जीवा का स्वागत किया.

Also Read: OTT Films: रविवार को IPL मैंच देखने में नहीं है कोई रूचि, तो ओटीटी पर इन ब्लॉकबस्टर मूवीज को करें एंजॉय
अमिताभ बच्चन

भारतीय सिनेमा के शहंशाह, अमिताभ बच्चन, एकमात्र फिल्मी हस्ती हैं, जिन्हें एमएस धोनी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. बिग बी ने अक्सर एमएस धोनी के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है. अमिताभ बच्चन ने एक बार अपने ब्लॉग में उस पल का जिक्र किया था, जब धोनी बागबान के सेट पर उनसे मिलने गए थे. दिलचस्प बात यह है कि एमएस धोनी ने अगस्त 2020 में संन्यास की घोषणा करते हुए अमिताभ बच्चन के गाने मैं पल दो पल का शायर हूं का भी इस्तेमाल किया था. एमएस धोनी इंस्टाग्राम पर जिस चौथी प्रोफाइल को फॉलो करते हैं, वह कोई व्यक्ति नहीं है, बल्कि रांची में उनके कृषि फार्म, ईजा फार्म का आधिकारिक अकाउंट है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >