Video: मोहम्मद सिराज ने कैच लेकर भी कर दी गलती, जानेंं कैसे छक्के में बदला विकेट?

Mohammed Siraj Catch Video: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच में मोहम्मद सिराज ने एक बेहतरीन कैच लपका. लेकिन संतुलन खराब होने पर उन्होंने गलती से गेंद बाउंड्री के बाहर फेंक दी. कैच छक्के में बदल गया और अब सिराज की इस गलती का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

Mohammed Siraj Catch Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैच में एक अजीब घटना घटी. गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बाउंड्री लाइन पर कैच लपका लेकिन संतुलन खराब होने से गेंद बाउंड्री के बाहर फेंक दी. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस सिराज की आलोचना कर रहे हैं. इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर बनाया.

कैच कैसे बना छक्का

यह घटना राजस्थान की पारी के 17वें ओवर में हुई. उस समय गुजरात के लिए कगिसो रबाडा गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने एक जोरदार शॉट खेला जो लंगन की तरफ गया. वहां फील्डिंग कर रहे सिराज ने पीछे गिरते हुए एक बेहतरीन कैच लपका. लेकिन कैच लेने के बाद उनका संतुलन खराब हो गया. खुद को बाउंड्री से बाहर जाने से रोकने के लिए उन्होंने गेंद हवा में उछाली, लेकिन गलती से गेंद मैदान के अंदर जाने के बजाय बाउंड्री के बाहर चली गई.

वीडियो वायरल और फैंस नाराज

मोहम्मद सिराज को अपनी इस भारी गलती का तुरंत एहसास हो गया था. उन्होंने गेंद को वापस लेने के लिए एक लंबी डाइव भी लगाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और वह गेंद छक्के में बदल गई. इस घटना के बाद फैंस इंटरनेट पर सिराज को ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि सिराज ने ज्यादा उत्साह में आकर आसान कैच को छक्के में बदल दिया.

राजस्थान के बल्लेबाजों का कमाल

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की. टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली. यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 55 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 31 रन बनाए.

गुजरात के गेंदबाजों का हाल

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में कगिसो रबाडा सबसे सफल रहे. उन्होंने 42 रन देकर दो विकेट लिए. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला. सिराज के लिए यह मैच कैच वाली घटना के कारण ही चर्चा में रहा.

ये भी पढ़ें-

GT के इस गेंदबाज ने चौंकाया, IPL 2026 में फेंकी सबसे तेज गेंद, स्पीड देखकर सब हैरान

IPL 2026: डेनियल विटोरी ने बताया SRH के लिए क्यों जरूरी हैं नीतीश कुमार रेड्डी

8.4 करोड़ रुपये से 95 लाख तक, 3 साल में समीर रिजवी की जिंदगी में आए कई उतार-चढ़ाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >