‘वह दिन दूर…’, क्या रोहित शर्मा की फॉर्म वापसी हो पाएगी? माइकल क्लार्क ने कही यह बात

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अब तक 5 में से 4 मुकाबले गंवाए हैं. टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं और चार मैचों में सिर्फ 38 रन ही बना पाए हैं. पहले उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया गया और फिर अंतिम मैच में प्लेइंग-11 से ही बाहर कर दिया गया। अब इस मुश्किल दौर में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने रोहित का समर्थन किया है. Michael Clarke supports Rohit Sharma.

IPL 2025, Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के इस सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें चार मैचों में उसे हार मिली है. एमआई के साथ-साथ टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस बार अपने बुरे फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्हें पहले मैच में टीम में रखा गया, उसके बाद अगले तीन मैचों में उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया. इसके बाद आखिरी मैच में उन्हें टीम से ही बाहर कर दिया गया. उन्होंने चार मैचों में अब तक केवल 38 रन ही बनाए हैं. अब बुरे फॉर्म के बीच उन्हें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान का साथ मिला है.  

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि रोहित शर्मा सुपरस्टार है जिन्हें अपनी लय वापिस पाने के लिये महज 40 रन की पारी की जरूरत है. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित इस सत्र में अब तक चारों मैचों में नाकाम रहे हैं. जियोस्टार के साथ बात करते हुए क्लार्क ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘रोहित असल सुपरस्टार है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह दिन दूर नहीं जब वह शतक लगायेगा. एक अच्छी पारी की जरूरत है. वह 40 या 60 रन की हो सकती है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘एक बार लय हासिल कर ली तो आप उसे सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में देखेंगे. मैं उसके फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं. हमें महान खिलाड़ियों से हमेशा अपेक्षायें रहती हैं क्योंकि वे इतने कामयाब होते हैं. लेकिन एक दो मैचों में खराब खेलना चलता है. क्लास स्थायी होती है.’’ Michael Clarke supports Rohit Sharma.

Rohit sharma during practice session. Image: johns/x

रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक 6666 रन बनाए हैं. पिछले सीजन में भी उनका बल्ला धमाके कर रहा था, जब 14 पारियों में रोहित ने 32.07 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे. लेकिन इस सीजन उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश नजर आ रहा है. उन्होंने अपनी चार पारियो में 0, 8, 13 और 17 की पारी के साथ केवल 38 रन बनाए हैं. मुंबई का अगला मैच अब 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा. 8वें नंबर पर खड़ी एमआई के लिए रोहित का बल्ला चलना बेहद जरूरी होगा. 

रहाणे की बल्लेबाजी भी शानदार है, लेकिन..

रोहित के साथ-साथ क्लार्क अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी के भी मुरीद दिखे. लेकिन वह इसे लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि भारतीय चयनकर्ता टी20 फॉर्म के आधार पर इंग्लैंड दौरे के लिये उन्हें चुनेंगे या नहीं. उन्होंने कहा ,‘‘ यह निर्भर करता है. आपको खिलाड़ियों को फॉर्म देखना अच्छा लगता है लेकिन आईपीएल टीम में आपकी भूमिका भारत के लिये खेलते समय आपकी भूमिका से अलग होती है.’’ भारत का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा, जिस पर भारत 5 टेस्ट मैच खेलेगा. 

धोनी के दोबारा कैप्टन बनने पर सौरव गांगुली का रिएक्शन, कहा- एमएस को खेलना है तो…

‘अब युवा कप्तान…’, रुतुराज गायकवाड़ का IPL से बाहर होने के बाद पहला रिएक्शन, धोनी के लिए कही गजब बात

आईपीएल से टक्कर लेने के लिए पाकिस्तान ने चली ये चाल, अपनी क्रिकेट लीग PSL में किया ये बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >