mi vs punjab : आईपीएल के 19वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और प्वाइंट टेबल में नंबर वन बन गई है. पंजाब की टीम ने अबतक 5 मैच खेले हैं और उनके पास 9 प्वाइंट है, क्योंकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया था. इन आंकड़ों से यह साफ है कि पंजाब की टीम आईपीएल 2026 में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम है.
बिना हारे 5 गेम खेल चुकी है पंजाब
आईपीएल के 19वें सीजन में पंजाब की टीम एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने 5 मैच तो खेला है, लेकिन उसे हार किसी में भी नहीं मिली है. उसने 5 में से 4 मैच जीते हैं और एक मैच बिना परिणाम के समाप्त हुआ है. इससे पहले 2014 में पंजाब ने अपने कैंपेन की शुरुआत लगातार 5 जीत के साथ की थी.
MI पर PBKS की लगातार तीसरी जीत
पंजाब की टीम ने मुंबई की टीम को 2025 से 2026 तक लगातार तीन मैच में हराया है. 2025 में क्वालीफायर 2 में पंजाब ने मुंबई को 5 विकेट से हराया था. यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था. उसके बाद 2025 में एक लीग मैच में भी पंजाब ने 7 विकेट से मैच जीता था और 16 अप्रैल 2026 को वानखेड़े के मैदान पर पंजाब की टीम ने 7 विकेट से मैच जीता.
ये भी पढ़ें : MI vs PBKS: मुंबई की हार पर हार्दिक पांड्या का बयान- लेने पड़ सकते हैं कुछ कड़े फैसले
