MI vs PBKS: मुंबई की हार पर हार्दिक पांड्या का बयान- लेने पड़ सकते हैं कुछ कड़े फैसले

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में ही करारी शिकस्त दी है. नीचे पढ़ें इस हार के बाद क्या बोले Mumbai Indians के कप्तान हार्दिक पांड्या.

MI vs PBKS: प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार अर्धशतकों की बदौलत Punjab Kings ने Mumbai Indians को 7 विकेट से हरा दिया. इस हार के बाद हार्दिक पांड्या ने माना कि टीम को अपने पूरे प्रदर्शन पर दोबारा सोचने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मैच में कई गलतियां हुईं और अब टीम को बैठकर देखना होगा कि कहां कमी रह गई, ताकि आगे बेहतर खेल सकें.

पांड्या ने हार पर कहा कि देखना होगा कि गलती खिलाड़ियों की थी, प्लानिंग में कमी थी या पूरे टीम के प्रदर्शन में दिक्कत रही. उन्होंने यह भी माना कि पंजाब किंग्स हर तरह से अच्छा खेला.

पंजाब हर मामले में बेहतर रही : हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा कि अभी उनके पास ज्यादा कहने को नहीं है. उन्होंने कहा कि वे बैठकर सब समझेंगे कि कहां कमी रह गई. साथ ही आगे क्या बेहतर किया जा सकता है. पांड्या ने यह भी बताया कि मैच में हालात बदलते रहे, जैसे पहली पारी में रिवर्स स्विंग और दूसरी में ओस, लेकिन माना कि पंजाब हर मामले में (गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग) बेहतर रही.

यह भी पढ़ें : MI vs PBKS: डिकॉक का शतक बेकार, प्रभसिमरन और श्रेयस ने पंजाब को दिलाई 7 विकेट से जीत

कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं : पांड्या

पांड्या ने यह भी इशारा किया कि आगे टीम को सुधार के लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, ताकि प्रदर्शन बेहतर किया जा सके. उन्होंने कहा कि टीम को सोचना होगा कि क्या कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है या इसी तरह भरोसा रखकर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने माना कि ये मुश्किल सवाल हैं, जिनका जवाब टीम को देना होगा. जिम्मेदारी भी लेनी होगी.

MI सिर्फ एक जीत के साथ नौवें स्थान पर

इस जीत के साथ Punjab Kings चार जीत और एक नो-रिजल्ट के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. उसने डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru को पीछे छोड़ दिया. वहीं Mumbai Indians सिर्फ एक जीत के साथ नौवें स्थान पर खिसक गई. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >