दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, लगातार दूसरी जीत; समीर रिजवी बने हीरो

MI vs DC: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस मैच में समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई और हीरो बने. उन्होंने 51 गेंद पर 90 रनों की पारी खेली.

MI vs DC: दिल्ली के अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. समीर रिजवी इस मैच के भी हीरो रहे. पहले मुकाबले में रिजवी ने 70 रन बनाए थे और मुंबई के खिलाफ तो उन्होंने बल्ले से आग उगली. उन्होंने 90 रनों की बेजोड़ पारी खेली. DC ने 263 रनों का टारगेट 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. मुंबई के गेंदबाज भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और केवल 4 ही विकेट चटका पाए.

एक रन बनाकर आउट हुए केएल राहुल

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को पहला झटका पहले ही ओवर में केएल राहुल के रूप में लगा, जो एक ही रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे ओपनर पथुम निसांका जरा भी नहीं डरे और उन्हें एक छोर से लगातार हमले जारी रखे. निसांका 30 गेंद पर 1 छक्का और 4 चौके की मदद से 44 रन बनाए. नीतीश राणा बिना खाता खोले आउट हो गए और उनके बाद आए समीर रिजवी ने 51 गेंद पर 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 90 रनों के शानदार पारी खेली.

नहीं चला बुमराह मैजिक

मुंबई इंडियंस को हराने के लिए दिल्ली को बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी. केएल राहुल के आउट होने के बाद दिल्ली एक समय दबाव में दिखी, लेकिन ज्यादातर मैच में दिल्ली का पकड़ मैच पर बनी रही. डेविड मिलर ने भी अंत में 18 गेंद पर 21 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में मदद की. मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सेंटनर और कॉर्बिन बोस ने एक-एक विकेट चटकाए.

मुंबई इंडियंस ने दिया था 163 रन का टारगेट

इससे पहले, एमआई ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 163 रन का मामूली टारगेट रखा. होस्ट टीम ने टॉस जीता और हार्दिक पांड्या के बिना MI को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव पांच बार की चैंपियन टीम की कप्तानी कर रहे थे, पांड्या की तबीयत ठीक नहीं थी. रायन रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की और पहले दो ओवर में कई बाउंड्री लगाईं. मुकेश कुमार अपना दूसरा ओवर फेंकने आए और पहले रिकेल्टन को आउट किया, फिर तिलक वर्मा को अपने ओवर की चौथी गेंद पर ‘कॉट एंड बोल्ड’ आउट किया. रोहित और सूर्या की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन जोड़े.

अक्षर की कप्तानी शानदार

अक्षर पटेल ने 10वें ओवर में शर्मा को आउट किया. उन्होंने 26 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए. नमन धीर ने भी 21 गेंदों में 28 रन बनाए, इससे पहले टी नटराजन ने उन्हें ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट कराया. मिचेल सेंटनर (नाबाद 18) और कॉर्बिन बॉश (नाबाद 11) ने भी दो-दो बाउंड्री लगाकर MI को 162 रन के टोटल तक पहुंचाया. मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए, जबकि पटेल, नटराजन, एनगिडी और निगम ने एक-एक विकेट शेयर किया.

ये भी पढ़ें…

DC के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक पाड्या, सूर्या को दी गई MI की कप्तानी

DC के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक पाड्या, सूर्या को दी गई MI की कप्तानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >