‘CSK को सख्त होकर धोनी को बाहर करना चाहिए’: पूर्व क्रिकेटर, सलाह देते हुए आगे कहा, उन्हें 2023 में…

MS Dhoni Retirement: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में विकेट के पीछे तो असरदार हैं, लेकिन बल्ले से टीम को जीत नहीं दिला पा रहे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 26 गेंदों में सिर्फ 30 रन बनाए, जिससे फिनिशिंग की कमी साफ दिखी. उनके बल्लेबाजी क्रम और योगदान पर सवाल उठने लगे हैं, साथ ही फ्रेंचाइजी का समर्थन भी चर्चा में है. इस बीच मनोज तिवारी ने कहा कि धोनी को 2023 में ही संन्यास ले लेना चाहिए था.

MS Dhoni IPL Retirement: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 (IPL 2025) में भले ही विकेट के पीछे अब भी जादू बिखेर रहे हों, लेकिन बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चिंता का विषय बन गया है. इस सीजन में अब तक धोनी कोई भी मैच अपनी बल्लेबाजी से टीम के नाम नहीं कर पाए हैं, जबकि वे दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशरों में शुमार हैं. उनके बल्लेबाजी क्रम में आने का समय भी चर्चा का विषय बना हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने 26 गेंदों में सिर्फ 30 रन बनाए, जिससे टीम को आखिरी ओवरों में जरूरी तेजी नहीं मिल पाई. धोनी की बल्लेबाजी क्षमता और फ्रेंचाइजी द्वारा उन्हें लगातार समर्थन दिए जाने को लेकर बहस तेज हो गई है. इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने एक सख्त बयान देते हुए कहा कि धोनी को दो साल पहले ही आईपीएल से संन्यास ले लेना चाहिए था.

क्रिकबज से बातचीत में तिवारी ने कहा, “अगर मैं थोड़ा सख्त हो रहा हूं तो माफ कीजिए, लेकिन उन्हें 2023 आईपीएल के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था. वह उनके लिए सबसे अच्छा समय था. उन्होंने जो सम्मान कमाया है, उसके बावजूद अब फैंस उन्हें ठीक से खेलते नहीं देख पा रहे. वह मैदान पर खो से गए हैं. देखिए चेन्नई के फैंस कैसे सड़कों पर आकर इंटरव्यू दे रहे हैं, यह सबकुछ कहता है.”

घुटने में समस्या से ग्रस्त हैं धोनी: फ्लेमिंग

धोनी की धीमी बल्लेबाजी की भी काफी आलोचना हो रही है. लेकिन उनके रिटायरमेंट को लेकर भी चर्चाएं काफी गर्म हैं. चेन्नई में हुए पिछले मैच में उनके माता पिता भी मैच देखने पहुंचे, जिससे यह अटकलें और भी तेज हो गईं. हालांकि ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई. धोनी की बल्लेबाजी में आने वाली समस्या शारीरिक कारणों से भी है.  सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि धोनी घुटने की समस्या के कारण 8-10 ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी नहीं कर सकते. 

टीम को सख्त फैसला लेना चाहिए

हालांकि, मनोज तिवारी इस तर्क से सहमत नहीं दिखे. उन्होंने कहा, “जब आप 20 ओवर तक विकेटकीपिंग कर सकते हैं, रनआउट कर सकते हैं, डाइव लगा सकते हैं, तब घुटना दर्द नहीं करता, लेकिन जब टीम को जिताने की बात आती है तो घुटने का हवाला दिया जाता है. उनके इर्द-गिर्द ही सारे फैसले लिए जा रहे हैं, लेकिन टीम के लिए कुछ काम नहीं कर रहा है. मुझे लगता है कि टीम को सख्त फैसला लेना चाहिए और उन्हें समझाना चाहिए कि अब यह काम नहीं कर रहा, उन्हें खुद हट जाना चाहिए.” Manoj Tiwary on MS Dhoni IPL Retirement.

अपने घर में खेले गए दोनों मुकाबलों में चेन्नई का रिकॉर्ड ही खराब हुआ है. कभी धोनी की कप्तानी में उनका चरम रहा, जब उन्होंने 5 बार चैंपियन बनने का स्वाद चखा. लेकिन आरसीबी ने उन्हें 2008 के बाद चेपक में हराया तो दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई को 2010 के बाद पहली बार हार का सामना करना पड़ा. चार मैचों में तीन मैच हारकर चेन्नई पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है. अब चेन्नई का अगला मैच 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ चंडीगढ़ में होगा. अब देखना होगा कि इस मैच में धोनी कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

समुराई सैमसन! विकेट क्या गया उबल पड़े संजू, हवा में उछाल दिया बल्ला सेकेंडों गुलाटी मारता रहा, Video

कयासों पर शब्दों की मुहर! धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी का Video वायरल

मैच की आखिरी गेंद और रियान पराग ने कर दिया खेल, जीत कर भी जश्न मनाने में क्यों हुई देरी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >