‘पंजाब नहीं जीतेगा IPL 2025; पोंटिंग ही बनेंगे कारण’, पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी, गिनाए कारण

IPL 2025: पंजाब किंग्स फिलहाल नौ मैचों में पांच जीत के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है. भारत के पूर्व क्रिकेटर ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब किंग्स 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब नहीं जीत पाएगी. उन्होंने कोच रिकी पोंटिंग पर फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाजों की जगह विदेशी खिलाड़ियों को तरजीह देने का आरोप लगाया.

IPL 2025: भारत के पूर्व क्रिकेटर ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब किंग्स 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब नहीं जीत पाएंगे. उन्होंने कोच रिकी पोंटिंग के फैसले की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाजों को नजरअंदाज कर विदेशी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी. पंजाब किंग्स इस समय आईपीएल 2025 स्टैंडिंग्स में नौ मैचों के बाद चौथे स्थान पर हैं, जिसमें पांच जीत, तीन हार शामिल है, जबकि कोलकाता के खिलाफ खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया.   

शनिवार को ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उसके ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने लाजवाब बल्लेबाजी की. दोनों ने फिफ्टी जड़ते हुए पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की. प्रियांश ने 69 रन की पारी खेली तो प्रभसिमरन ने शानदार 83 रन बनाए. हालांकि जब प्रभसिमरन आउट हुए तो उस समय 14.3 ओवर का ही खेल हुआ था. इस समय पंजाब ने इन फॉर्म नेहाल वढेरा की जगह ग्लेन मैक्सवेल को बैटिंग के लिए भेज दिया. तिवारी की आलोचना पोंटिंग के इसी बल्लेबाजी क्रम से जुड़ी है

मनोज तिवारी ने क्या कहा?

तिवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरा इंटूशन कहता है कि पंजाब किंग्स इस सीजन में आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी, क्योंकि जो मैंने आज बल्लेबाजी करते हुए देखा, उसमें कोच ने फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाजों नेहाल वधेरा और शशांक सिंह को भेजने के बजाय विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन वे नहीं चल पाए और यह स्पष्ट रूप से भारतीय खिलाड़ियों पर विश्वास की कमी दिखा रहा है. अगर यह तरीका जारी रहा, तो शीर्ष दो में पहुंचने के बावजूद ट्रॉफी उनके पास नहीं आएगी.”

मैक्सवेल का बल्ला इस सीजन पूरी तरह निराश कर रहा है. उन्हें टीम ने लगभग सभी मैचों में (7 मैच) मौका दिया है. लेकिन 6 मैचों में उनके बल्ले से मुश्किल से 48 रन आए हैं. उनकी 6 पारियां- 0, 30, 1, 3, 7, 7 रही हैं. जबकि उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं. पंजाब ने उन्हें इस साल 4.2 करोड़ में खरीदा था, जब आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया. इस मैच में भी वे वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने. वरुण के खिलाफ मैक्सवेल 5 बार आउट कर चुके हैं, इसी बात को लेकर सुरेश रैना ने कमेंट्री करते समय कहा कि वरुण चक्रवर्ती मैक्सवेल को अपनी जेब में लेकर घूमते हैं. 

बारिश से बाधित मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. प्रियांश और प्रभसिमरन के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 25 रन की पारी खेली. इसके जवाब में केकेआर ने बैटिंग की शुरुआत की और 1 ओवर का ही खेल हुआ था कि बारिश ने खेल दिखा दिया. केकेआर ने केवल 7 रन ही बनाए थे. बारिश के नहीं रुकने पर मैच को रद्द करते हुए दोनों टीमों को 1-1 अंक बांट दिए गए. 

एक रिक्वेस्ट और शाहरुख खान ने खड़ी कर दिया हवाई जहाज, वसीम अकरम ने सुनाया KKR से जुड़ा अनसुना किस्सा

IPL 2025 में रवि शास्त्री ने चुने 4 अनकैप्ड प्लेयर, वैभव सूर्यवंशी भी हुए शामिल, लेकिन मिली ये वार्निंग

CSK को हराने के बाद काव्या मारन का तोहफा, पूरी SRH टीम को दे दी छुट्टी, इस देश कर दिया रवाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >