विराट और अनुष्का लंदन में क्यों बसना चाहते हैं? भारत छोड़ने की सामने आई ये बड़ी वजह

Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली मैदान के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं. उनके कोच राजकुमार शर्मा के बाद अब डॉ. श्रीराम नेने ने भी विराट और अनुष्का के लंदन शिफ्ट होने की बात पर प्रतिक्रिया दी है.

Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली केवल क्रिकेट मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. जहां क्रिकेट के मैदान पर उनका जोश और जुनून अब भी चरम पर है, वहीं निजी जीवन में कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने भविष्य के घर को लेकर में फिर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में उनके कोच राजकुमार शर्मा ने कहा था कि विराट लंदन शिफ्ट हो सकते हैं, लेकिन अब माधुरी दीक्षित के पति डॉ श्रीराम नेने ने भी इस बारे में अपनी बात रखी है. 

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने खुलासा किया कि विराट और अनुष्का ने लंदन में बसने का फैसला इसलिए किया ताकि वे भारत में मिलने वाली अत्यधिक मीडिया और पब्लिक अटेंशन से बच सकें. डॉ. नेने ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाबादिया से बातचीत में कहा, “हमने विराट से कई बार मुलाकात की है. वह बेहद अच्छे इंसान हैं. अनुष्का ने एक दिन बातचीत में बताया कि भारत में वे अपनी सफलता का आनंद नहीं ले पा रहे थे, क्योंकि उन पर हर वक्त मीडिया की नजर रहती थी. इसलिए वे लंदन जाकर एक सामान्य जीवन जीना चाहते थे.”

विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी. दोनों अब दो बच्चों के माता-पिता हैं. उनकी पहली बेटी वामिका का जन्म 2021 में हुआ था, जबकि पिछले साल ही फरवरी में उनके बेटे अकाय ने जन्म लिया. विराट अपने बच्चों की निजी जिंदगी में दखल नहीं चाहते, इसलिए वे उन्हें मीडिया की नजरों से भी दूर रखते हैं. विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी इस मुद्दे पर एक राष्ट्रीय दैनिक से बात करते हुए कहा था, “हां, विराट अपने बच्चों और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में बसने की योजना बना रहे हैं. वह भारत छोड़कर बहुत जल्द शिफ्ट होने वाले हैं. हालांकि, अभी, कोहली क्रिकेट के अलावा अपना ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं.”

मैदान पर विराट कोहली का दमदार प्रदर्शन जारी

हालांकि दूसरी ओर, विराट कोहली का क्रिकेट के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है. आईपीएल 2025 में उन्होंने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेलते हुए टी20 क्रिकेट में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा अर्धशतक (26) लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर शानदार 70 रन बनाए, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज की. इस पारी के बाद कोहली न सिर्फ ऑरेंज कैप रेस में दूसरे स्थान पर पहुंचे, बल्कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया. विराट फिलहाल 9 मैचों में 392 रन बना चुके हैं और उनका बल्ला इसी तरह चलता रहा तो जल्द ही वे पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे. 

पंजाब किंग्स के IPL इतिहास में प्रभसिमरन का रिकॉर्ड, 17 सालों में जो न हुआ वो कर दिखाया

IPL में विराट की कमजोरी पर RCB कोच का बड़ा बयान, कहा- कोहली को इसकी जरूरत…

IPL 2025 सुरक्षा में आया खास हथियार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ी पहल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >