LSG vs RCB: लखनऊ और आरसीबी के बीच जारी मुकाबला बारिश की वजह से रुक गया है. खेल रोके जाने तक लखनऊ ने 9 ओवर में बिना को नुकसान के 95 रन बना लिया था. मिशेल मार्श 32 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 76 रन, अर्शिन कुलकर्णी 22 गेंदों में 1 चौके की मदद से 17 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
लखनऊ की टीम में तीन बदलाव
लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम में तीन बदलाव किया गया है. जोश इंग्लिस, मोहसिन खान और अवेश खान प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं. जबकि उनकी जगह पर अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश राठी और शाहबाज को टीम में शामिल किया गया है. जबकि आरसीबी की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड.
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन)
मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर: जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर.
लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान.
