LSG vs PBKS: आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए.
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही. अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उसके बाद निकोलस पूरन भी 2 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद जोश इंग्लिस और आयुष बदोनी के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई. बदोनी 43 रन बनाकर आउट हो गए.
जोश इंग्लिश का अर्धशतक
उसके बाद जोश इंग्लिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया. इंग्लिस ने 44 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 चौके लगाए. वहीं पंत ने 26 और अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन बनाकर टीम को 196 तक पहुंचाया. पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन ने 2, युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान.
इम्पैक्ट सब: शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, एम सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह और आकाश सिंह.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट सब: हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टॉयनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद और प्रवीण दुबे.
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर क्या कहा?
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. अय्यर ने कहा कि यह मुकाबला हमारे लिए करो या मरो वाला है. हम इस स्थिति में पहले कभी नहीं थे और खिलाड़ी अपना बेस्ट देने का पूरा इंतजार कर रहे हैं. इस मुकाबले को लेकर काफी इक्साइटेड फील कर रहा हूं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की होगी छुट्टी, बांग्लादेश से मिली हार के बाद PCB का एक्शन
