‘मेरे भाई का…’ IPL में ड्रीम डेब्यू के बाद बोले कॉर्बिन बॉश, PSL छोड़ जॉइन किया था मुंबई इंडियंस

Corbin Bosch Statement After IPL Debut: मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आए कॉर्बिन ने डेब्यू मैच में 10 गेंदों में 20 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया. मैच के बाद उन्होंने अपने डेब्यू और आईपीएल खेलने के अनुभव को साझा किया.

Corbin Bosch Statement After IPL Debut: मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ (LSG vs MI) अपना इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) डेब्यू किया. कॉर्बिन बॉश आईपीएल के लिए पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ कर आए थे. अपने डेब्यू मैच में कॉर्बिन ने 10 गेंदों में अहम 20 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने 1 विकेट (रवि बिश्नोई का) भी हासिल किया. इस मैच में मुंबई ने एकतरफा खेल दिखाते हुए एलएसजी को मात दी. मुकाबले के बाद बॉश ने अपने डेब्यू मैच और आईपीएल में खेलने के अनुभव को साझा किया.

मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान कॉर्बिन ने कहा, “मुझे सुबह सबसे पहले डेब्यू की खबर मिली, मैं बेहद खुश था. यह मेरे लिए बेहद खास दिन है क्योंकि आज मेरे भाई का जन्मदिन भी है… इस दिन डेब्यू करना वाकई बहुत खास है. मुंबई इंडियंस की टीम मेरे लिए बहुत खास रही है, अब तक के सफर का मैंने पूरा आनंद लिया है.” कॉर्बिन ने बताया कि डेब्यू से पहले वह काफी नर्वस ���े, लेकिन गेंद से पहला संपर्क होते ही उनकी घबराहट कम हो गई.

अपने डेब्यू मैच के बाद उन्होंने आगे कहा, “मैं पूरे समय बेहद नर्वस था, लेकिन जैसे ही गेंद से संपर्क हुआ, नर्वसनेस खत्म हो गई. मैंने साउथ अफ्रीका में अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है. मैं टीम की जरूरत के मुताबिक कहीं भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं और जितना योगदान दे सकता हूं देना चाहता हूं. भीड़ का समर्थन शानदार था और खुशी है कि हम उनके लिए यह दिन थोड़ा खास बना सके. मुंबई इंडियंस की ओर से यह एक बेहतरीन पहल रही.” बॉश ने इस मैच 10 गेंद पर 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 20 रन बनाने के साथ, कुल 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर 1 विकेट भी लिया.

कॉर्बिन बॉश का कैरियर

कॉर्बिन ने अब तक 86 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 59 विकेट लिए हैं और 81 रन का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया है. कॉर्बिन 2014 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा थे और फाइनल में 4/15 की शानदार गेंदबाजी कर प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे. उन्होंने अपने घरेलू क्रिकेट में सभी फॉर्मेट्स में नियमित रूप से खेला है और 2024 में सीनियर दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए डेब्यू किया. इस साल की शुरुआत में, उन्होंने SA20 में MI केप टाउन की खिताबी जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने 11 विकेट चटकाए थे. जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में चुना गया था, लेकिन एमआई ने उन्हें लिजाद विलियम्स की जगह अपनी स्क्वॉड में शामिल किया था.

LSG vs MI मैच का हाल

जसप्रीत बुमराह के शानदार चार विकेट और ट्रेंट बोल्ट के तीन विकेट की बदौलत मुंबई इंडियंस (MI) ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को 55 रनों से हराते हुए आईपीएल 2025 में अपनी पांचवीं जोरदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए, जिसके जवाब में एलएसजी टीम पूरी तरह बिखरी नजर आई. मिचेल मार्श ने थोड़ा संघर्ष किया, लेकिन ऋषभ पंत एकबार फिर नाकाम रहे. वानखेड़े स्टेडियम में एलएसजी ने 20 ओवर का खेल तो पूरा किया, लेकिन अंतिम गेंद पर विकेट गंवाकर वह 161 रन ही बना सकी.

ये मेरा ग्राउंड है…, केएल राहुल को मिला विराट का जवाब, मैच के बाद का रिएक्शन हुआ वायरल, Video

विराट-क्रुणाल नहीं RCB की जीत में रजत पाटीदार ने इन्हें दिया क्रेडिट, कहा- उन्होंने योजना सफल बना दी

पॉइंट्स टेबल की सिकंदर बनी RCB, प्लेऑफ की रेस में आई MI, अब इन चार टीमों में कड़ी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >