बैसाखी छोड़ उछल पड़े राहुल द्रविड़, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर जमकर मनाया जश्न, देखें Video

IPL 2025 Rahul Dravid Standing Ovation on Vaibhav Suryavanshi Century: महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में 35 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बने. समस्तीपुर के इस तूफानी बल्लेबाज की पारी के बाद पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा. यहां तक कि चोटिल कोच राहुल द्रविड़ भी उठकर वैभव का अभिवादन करने लगे.

IPL 2025 Rahul Dravid Standing Ovation on Vaibhav Suryavanshi Century: महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में धमाल मचा दिया. उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बनने का गौरव हासिल किया. समस्तीपुर से आने वाले तूफानी खिलाड़ी वैभव ने महज 35 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया और राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार पारी खेली. उनके इस शतक के बाद पूरा स्टेडियम सम्मान में उठ खड़ा हुआ. सबसे आश्चर्य राहुल द्रविड़ की ओर से आया. अपने पैर की चोट को भूलकर द्रविड़ ने उठकर वैभव की पारी का तालियों से स्वागत किया.  

सिर्फ 14 साल और 32 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए. उनकी इस पारी में 11 शानदार छक्के और 7 चौके शामिल थे. उनकी पारी की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने 98 रन केवल बाउंड्री से हासिल किए. जिस क्षण उन्होंने अपना शतक पूरा किया, वह दृश्य बेहद जादुई था, न केवल दर्शकों और डगआउट में बैठे उनके साथी खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, बल्कि राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी अपनी व्हीलचेयर से उठकर इस युवा सितारे के लिए तालियां बजाने लगे. पूरे स्टेडियम में तालियों और खुशी के शोर ने माहौल को यादगार बना दिया.

https://twitter.com/sachin_rt/status/1916913813049512178

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड

हालांकि आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अब भी वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अप्रैल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में शतक ठोका था. लेकिन वैभव ने किसी भी भारतीय की ओर से सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 37 गेंद में पुणे वारियर्स के खिलाफ बनाया था. 

14 साल और 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले वैभव सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं, उन्होंने विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में मुंबई के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था. यह टी20 क्रिकेट इतिहास में सातवां सबसे तेज शतक है. सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 2024 में एस्टोनिया के लिए साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक लगाया था.

GT vs RR मैच में क्या हुआ?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 210 रन बनाए, जिसमें शुभमन गिल और जोस बटलर ने फिफ्टी ठोकी. लेकिन गुजरात के इस भारी भरकम स्कोर को वैभव की पारी ने बौना बना दिया. यशस्वी जायसवाल ने भी वैभव का बखूबी साथ दिया. उन्होंने 40 गेंद पर 70 रन बनाए और अंत में रियान पराग के साथ टीम को मात्र 15.5 ओवर में ही जीत दिला दी. 

अगली पीढ़ी का सितारा…, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया, सचिन, युवराज से लेकर पठान तक बोले

‘कोई डर नहीं…’, इतिहास रचने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी, बल्ले के कहर टूटे दिग्गजों के रिकॉर्ड

‘बैटिंग में क्या उखाड़ा इसने’, अपने ही कप्तान रजत पाटीदार के लिए ये क्या बोल गए जितेश शर्मा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >