‘रिफ्लेक्स स्लो, घुटने भी जवाब दे रहे’, वर्ल्ड कप विजेता ने धोनी को IPL छोड़ने की दी सलाह

MS Dhoni Asked to Leave IPL: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के चलते सबसे नीचे रही, धोनी की कप्तानी और बल्लेबाजी असरदार नहीं रही. टीम ने 13 में से 10 मैच गंवाए और धोनी की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी रही. पूर्व सेलेक्टर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने धोनी को IPL से रिटायर होने की सलाह दी, कहा- अब उनके रिफ्लेक्स और घुटने साथ नहीं दे रहे.

MS Dhoni Asked to Leave IPL: चेन्नई सुपर किंग्स का सफर आईपीएल 2025 में सबसे नीचे ही समाप्त होने वाला है. सीजन के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने उसे 6 विकेट से मात दी. बीच सीजन धोनी को टीम की कमान सौंपने के बावजूद चेन्नई के लिए हालात नहीं बदले. धोनी की कप्तानी के साथ बल्लेबाजी भी नाकाम रही. चेन्नई ने अब तक खेले गए 13 मैचों में से 10 गंवाए हैं, अब उसका आखिरी मैच बाकी है. धोनी की शारीरिक समस्याओं ने भी उनके प्रदर्शन पर काफी असर डाला है. इसी बात को निशाना बनाते हुए पूर्व विश्वकप विजेता खिलाड़ी और सेलेक्टर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने एमएस धोनी पर अपनी भड़ास निकाली है. उनका मानना है कि धोनी के रिफ्लेक्स अब स्लो हो चुके हैं और उनके घुटने भी जवाब दे रहे इसलिए अब उन्हें IPL से रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए. 

उन्होंने कहा, “धोनी की उम्र बढ़ रही है और अब उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती. लेकिन, उन्हें आकर चीजें बिगाड़नी भी नहीं चाहिए. अगर आप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो साफ-साफ कह देना चाहिए कि अब नहीं हो पा रहा और फिर बाहर हो जाना चाहिए. ये फैसला केवल धोनी ही ले सकते हैं. लेकिन अगर वह खेलना जारी रखते हैं, तो किस भूमिका में? कप्तान के रूप में, विकेटकीपर के रूप में, या फिनिशर के रूप में?”

उनकी क्षमता पर पड़ रहा असर

श्रीकांत ने आगे कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, उनकी रिफ्लेक्स क्षमता कम हो गई है. उनके घुटनों की ताकत भी अब पहले जैसी नहीं रही. उनकी फिटनेस, प्रतिक्रिया क्षमता सब कुछ अब गिर गया है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि उम्र अब धोनी को पकड़ चुकी है और यह उनकी बल्लेबाजी पर साफ तौर पर असर डाल रही है. श्रीकांत ने कहा, “एक समय था जब धोनी स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपना दबदबा दिखाते थे, लेकिन इस सीजन में उन्हें स्पिनर्स के सामने संघर्ष करते देखा गया.”

इस साल 44 के हो जाएंगे धोनी

गौरतलब है कि धोनी जुलाई में 44 वर्ष के हो जाएंगे. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दूसरे सीजन में प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है. इस सीजन में धोनी ने एकमात्र प्रभावशाली पारी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेली थी, जिसमें उन्होंने 26 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए. इसके अलावा पूरे सीजन में धोनी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके. धोनी ने इस सीजन13 मैचों में 24.50 की औसत के साथ मात्र 196 ही रन बना पाए.

हालांकि धोनी के संन्यास पर अभी तक कोई नई अपडेट नहीं है. उन्होंने भी अपने संन्यास की खबरों को लगभग खारिज करते हुए कहा था कि वे अगले 6-8 महीने में इस बारे में सोचेंगे. फिलहाल उनकी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. अब देखना है कि अंतिम मैच में धोनी क्या जादू दिखा पाते हैं.  

IPL 2025: RCB को पीछे करने उतरेगी गुजरात टाइटंस, दांव पर लगी LSG की प्रतिष्ठा और सम्मान

‘हम इसी के हकदार थे’, CSK के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कोच फ्लेमिंग का चुभता बयान

धोनी के पैर छूने के बाद, कैप्टन कूल के बारे में बोले वैभव सूर्यवंशी, कहा- वो हमारे ही नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >