KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1: सनराइजर्स ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस समय सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले क्वालीफायर में आमने-सामने हैं.

KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1: सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 के पहले क्वालीफायर मैच में मंगलवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. दोनों टीमों ने शुरुआती एकादश में कोई बदलाव नहीं किये हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन)

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत और टी नटराजन.

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट प्लेयर: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत और शेरफेन रदरफोर्ड.
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर: सनवीर सिंह, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और जयदेव उनादकट.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक आईपीएल में 26 बाद भीड़ंत हो चुकी है. जिसमें केकेआर ने 17 मैचों में हैदराबाद को हराया है. वहीं हैदराबाद ने केकेआर को केवल 9 मैचों में हराया. 2020 के बाद केकेआर और भी आक्रामक हो गई है. केकेआर पिछले 9 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज की है.

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहते हुए केकेआर ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

आईपीएल 2024 केकेआर के लिए शानदार रहा है. कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी. केकेआर ने 14 मैचों में 9 जीत और 3 हार के बाद 20 अंक लेकर टॉप में पहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. जबकि 14 मैचों में 8 जीत और 5 हार के बाद 17 अंक लेकर हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंची है. राजस्थान रॉयल्स ने भी 17 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ का टिकट कटाया था.

Also Read: IPL 2024: आरसीबी का टूटा रिकॉर्ड, सनराइजर्स हैदराबाद ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >