KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1: केकेआर की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद 159 पर ऑल आउट

KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1: आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 159 रन पर ऑल आउट कर दिया.

KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.3 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई. राहुल त्रिपाठी और हेनरिक क्लासेन को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी आक्रमण के सामने हैदराबाद के एक भी बल्लेबाज नहीं चल पाए. केकेआर की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए. जबकि वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए. वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, आंद्रे रसेल और सुनील नारायण ने एक-एक विकेट चटकाए.

राहुल त्रिपाठी ने जमाया अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे अधिक रन राहुल त्रिपाठी ने बनाए. त्रिपाठी ने 35 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. त्रिपाठी को रसेल और गुरबाज ने रन आउट किया. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 21 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली. जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 24 गेंदों में दो चौकों और उतने की छक्कों की मदद से 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अब्दुल समद ने 12 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 16 रन बनाए. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए.

केकेआर की ओर से हुई घातक गेंदबाजी

केकेआर की ओर से आज अहमदाबाद में घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. गेंदबाजी को इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम की ओर से केवल 7 अतिरिक्त रन दिए गए. जिसमें वाइड के रूप में 5 और नो बॉल के रूप में दो रन लुटाए. मिचेल स्टार्क ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए. हालांकि सुनील नारायण और आंद्रे रसेल ने 10 के औसत से रन लुटाए. लेकिन दोनों की गेंदबाजों ने एक-एक विकेट चटकाए.

सनराइजर्स के लिए टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला साबित हुआ घातक

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन यह फैसला टीम के लिए घातक साबित हुआ. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर टीम को ट्रैविस हेड के रूप में पहला झटका लगा. हेड जिस समय आउट हुए, उस समय टीम का खाता भी नहीं खुला था. जब टीम का स्कोर केवल 13 रन था, उस समय अभिषेक शर्मा केवल 3 रन बनाकर वैभव अरोड़ा के शिकार हुए. 39 के स्कोर पर टीम को लगातार दो झटका लगा. नीतीश रेड्डी 9 रन और शाहबाज अहमद शून्य पर आउट हो गए. हालांकि उसके बाद राहुल त्रिपाठी और क्लासेन न टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. उसके बाद लगातार अंतराल में टीम को झटका लगते रहा. हालांकि पैट कमिंस ने 30 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. टीम को 126 के स्कोर पर 9 झटका लग चुका था. उसके बाद कमिंस ने अपने दम पर स्कोर को 150 से पार पहुंचाया.

Also Read: टी-20 विश्वकप में सिक्सर किंग हैं क्रिस गेल, क्या इस बार रोहित शर्मा और जोस बटलर दे सकते हैं टक्कर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >