KKR की जीत से प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.

KKR vs MI: आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. मुंबई को हराकर कोलकाता की टीम पॉइटंस टेबल में छठे पायदान पर पहुंच गई है.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले के दौरान ही मुंबई ने 4 विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा 15, रयान रिकल्टन 6, नमन धीर 0 और सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालने की कोशिश की.

147 रन ही बना सकी मुंबई इंडियंस

पांचवें विकेट के लिए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई. तिलक 20 और हार्दिक पांड्या 26 रन बनाकर आउट हुए. विल जैक्स भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंत में कार्बिन बॉश और दीपक चाहर ने मिलकर मुंबई को 147 तक पहुंचाया. बॉश ने नाबाद 32 और दीपक ने 10 रन बनाए. कोलकाता के लिए सौरभ दुबे ने 2, कैमरून ग्रीन ने 2, कार्तिक त्यागी ने 2, सुनील नारायण ने 2 विकेट चटकाए.

कोलकाता की खराब शुरुआत

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही.फिन एलन 8 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद रहाणे 21 रन बनाकर चलते बने. ग्रीन भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कोलकाता ने 3 विकेट 54 के स्कोर पर गंवा दिया.

मनीष पांडे और पॉवेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

उसके बाद चौथे विकेट के लिए मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों में 64 रन की साझेदारी की. मनीष पांडे 45 और रोवमैन पॉवेल 40 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद तेजस्वी भी 11 रन बनाकर चलते बने. अंत में रिंकू सिंह ने नाबाद 9 और अनुकूल रॉय ने नाबाद 4 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. मुंबई इंडियंस के लिए कार्बिन बॉश ने 3, जसप्रीत बुमराह ने 1, गजनफर ने 1 और दीपक चाहर ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: BCCI ने जारी किया 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन का शेड्यूल, 8 महीने में खेले जाएंगे 1,788 मुकाबले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >