कोलकाता ने रोका गुजरात का विजय रथ, 29 रनों से टाइटंस को दी मात

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. लगातार चार मुकाबले जीतने के बाद गुजरात को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा.

KKR vs GT: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रनों से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ कोलकाता ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. इसके साथ ही कोलकाता ने गुजरात के विजय अभियान पर ब्रेक लगा दिया. लगातार चार मुकाबले जीतने के बाद गुजरात को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के बाद कोलकाता की टीम अकं तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है.

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 बनाए. हालांकि, कोलकाता की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट हो गए. 44 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा.

फिन एलन की ताबड़तोड़ पारी

उसके बाद भी फिन एलन ने अपनी ताबड़तोड़ अंदाज जारी रखी. इस दौरान फिन एलन को अंगकृष रघुवंशी का साथ मिला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान फिन एलन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. एलन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 10 छक्के और 4 चौके की मदद से 93 रनों की पारी खेली. 139 के स्कोर पर फिन एलन पवेलियन लौट गए.

रघुवंशी और ग्रीन का अर्धशतक

उसके बाद तीसरे विकेट के लिए रघुवंशी और कैमरून ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी की. दोनों के बीच 52 गेंदों पर 108 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान में दोनों खिलाड़ी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 और ग्रीन ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली. गुजरात के लिए सिराज ने 1 और साई किशोर ने 1 विकेट चटकाए.

गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत

जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही. साई सुदर्शन 23 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए. उसके बाद निशांत सिंधु 1 रन बनाकर आउट हो गए. 49 के स्कोर पर पहला झटका लगा. उसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने शानदार पारी खेली.

गिल और बटलर के बीच शतकीय साझेदारी

दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच शतकीय साझेदारी हुई. दोनों के बीच 73 गेंदों पर 128 रनों की साझेदारी हुई. शुभमन गिल इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया. वो 85 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं बटलर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. बटलर 57 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं साई सुदर्शन ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली. गुजरात ने 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए. कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: KKR ने ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >