अभिषेक शर्मा के फैन हुए पैट कमिंस, शानदार जीत के बाद बोले- थोड़ा पागलपन…

IPL 2025 PBKS vs SRH: पंजाब के खिलाफ SRH की जीत के बाद कप्तान पैट कमिंस ने अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए खुद को उनका बड़ा फैन बताया. ट्रेविस हेड और अभिषेक की ‘ट्रेविषेक जोड़ी’ ने 171 रन जोड़कर मैच पलट दिया. दोनों ने मिलकर 246 रन का लक्ष्य 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है. Pat Cummins Comment after win

IPL 2025 PBKS vs SRH, Pat Cummins Comment after win: पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की शानदार जीत के बाद कप्तान पैट कमिंस ने अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी की जमकर तारीफ की और खुद को इस युवा बल्लेबाज का “बड़ा फैन” बताया. पांच मैचों से तरस रही हैदराबाद की अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ‘ट्रेविषेक जोड़ी’ ने आखिरकार लय पकड़ ली और दोनों ने मिलकर 171 रनों की साझेदारी कर 246 रनों के बड़े लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज रहा. इससे पहले पंजाब किंग्स ने पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 262 रन का लक्ष्य हासिल किया था.

मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रजेंटेशन में कमिंस ने कहा, “कमाल का प्रदर्शन रहा. यह मैदान हमारे खेलने के अंदाज के लिए एकदम मुफीद है. गेंद यहां अच्छे से बल्ले पर आती है. अगर कोई ओवर 10 रन से कम का होता है तो बतौर गेंदबाज उसे हम बड़ी जीत मानते हैं. यह थोड़ा पागलपन है कि इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भी आत्मविश्वास बना रहता है. मैं अभिषेक की बल्लेबाजी का बड़ा फैन हूं. हमने बल्लेबाजी की रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया क्योंकि हमें अपने खिलाड़ियों की क्षमताओं पर भरोसा है. हमारे फैंस शानदार हैं, हमेशा झंडे लहराते हैं और जबरदस्त माहौल बनाते हैं.”

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. PBKS के ओपनर प्रियांश आर्या (13 गेंदों में 36 रन, दो चौके और चार छक्के) और प्रभसिमरन सिंह (23 गेंदों में 42 रन, सात चौके और एक छक्का) ने 66 रनों की तेज शुरुआत दी. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (36 गेंदों में 82 रन, छह चौके और छह छक्के) की तूफानी पारी और अंत में मार्कस स्टोइनिस (11 गेंदों में 34 रन, एक चौका और चार छक्के) के धमाके से टीम ने 20 ओवर में 245/6 रन बनाए. SRH की ओर से हर्षल पटेल ने 42 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि ईशान मलिंगा ने 45 रन देकर 2 विकेट लिए.

246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा (55 गेंदों में 141 रन, 14 चौके और 10 छक्के) और ट्रेविस हेड (37 गेंदों में 66 रन, नौ चौके और तीन छक्के) ने जबरदस्त ओपनिंग की और 171 रनों की साझेदारी कर दी. हेड के आउट होने के बाद भी अभिषेक ने रन बरसाने का सिलसिला जारी रखा, वहीं हेनरिक क्लासेन (21*) और ईशान किशन (9*) ने मिलकर टीम को 9 गेंद शेष रहते जीत दिला दी. इस जीत के साथ सनराइजर्स अंक तालिका में दो जीत और चार हार के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है.

अभिषेक की सफेद पर्ची कब से थी जेब में? ट्रेविस हेड ने बताया, किसके लिए था ये खास सेलीब्रेशन, क्या लिखा था इसमें, जानें

कौन है लकी चार्म जो मैदान पर आया? अभिषेक शर्मा ने बताया, शतक के लिए युवी ही नहीं किसी और को भी कहा थैंक्यू

बीच मैच कंगारू फाइट! मैक्सवेल से भिड़े ट्रेविस हेड, बीच बचाव को उतरे अंपायर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >