MI के प्लेऑफ मुकाबलों में नहीं रहेंगे विल जैक्स और रिकल्टन, रिप्लेसमेंट में शामिल होंगे ये दो धाकड़ खिलाड़ी

IPL 2025 Johny Bairstow and Richard Gleeson to Join MI Squad as Replacement: भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के चलते आईपीएल 2025 को 10 दिन के लिए स्थगित किया गया था, जो अब 17 मई से फिर शुरू होगा. टूर्नामेंट के रीस्टार्ट से अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल टकरा रहा है, जिससे कई विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे. इसी सिलसिले में मुंबई इंडियंस अब रियान रिकल्टन और विल जैक्स की जगह जॉनी बेयरस्टो और रिचर्ड ग्लीसन को लाने पर विचार कर रही है.

IPL 2025 Johny Bairstow and Richard Gleeson to Join MI Squad as Replacement: भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बाद आईपीएल 2025 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. लीग को रोके जाने के बाद यह 17 मार्च से फिर शुरू हो रही है. हालांकि इसमें अब खिलाड़ियों के रीप्लेसमेंट हो रहे हैं. क्योंकि रीस्टार्ट हो रहा आईपीएल 3 जून तक चलेगा, ऐसे में इसका फिक्सचर अब अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल से टकरा रहा है, ऐसे में कई राष्ट्रीय टीमों के खिलाड़ी अब आईपीएल में लौटने में असमर्थ हैं. इसमें प्लेऑफ के नजदीक पहुंची टीमों के लिए भी झटका लगा है. मुंबई इंडियंस के रियान रिकल्टन और विल जैक्स आने में मुश्किलें हैं. अब उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और बल्लेबाज रिचर्ड ग्लीसन संभावित विकल्प के रूप में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं. 

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक विल जैक्स भारत लौट चुके हैं और मुंबई इंडियंस के दो आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबलों में उपलब्ध रहेंगे, लेकिन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 29 मई से शुरू हो रही वनडे सीरीज के कारण वे सीजन के अंत यानी प्लेऑफ में नहीं खेल पाएंगे. रिकेलटन के भी प्लेऑफ से बाहर रहने की संभावना है, क्योंकि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुने गए खिलाड़ियों को 27 मई तक स्वदेश लौटने का निर्देश दिया है.

अगर डील फाइनल होती है, तो बेयरस्टो भारत लौटेंगे. वे जून 2024 के बाद से इंग्लैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेले हैं और आईपीएल 2024 की मेगा नीलामी में नहीं बिके थे. जबकि यही हाल ग्लीसन का रहा था. हालांकि दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में पहले ही खेल चुके हैं. 

Johny bairstow and richard gleeson. Image: social media/x

बेयरस्टो ने अब तक 50 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 34.54 की औसत और 144.45 के स्ट्राइक रेट से 1589 रन बनाए हैं. उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं, जिनमें से एक कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड रन चेज़ में आया था. वहीं 37 वर्षीय रिचर्ड ग्लीसन ने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दो मैच खेलकर आईपीएल में डेब्यू किया था.

विल जैक्स ने इस सीजन में 9 पारियों में 195 रन बनाए हैं और अपनी ऑफब्रेक गेंदबाज़ी से 5 विकेट भी लिए हैं. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता. टीम में उनके शानदार एफर्ट की बदौलत मुंबई इंडियंस इस समय अंक तालिका में 12 मैचों में सात जीत और पांच हार के साथ चौथे स्थान पर है. टीम ने सीजन की शुरुआत धीमी की थी, लेकिन बाद में छह मैचों की जीत की लय पकड़ी. हालांकि लीग के स्थगित होने से पहले वे गुजरात टाइटंस से हार गए थे. अब लीग के दोबारा शुरू होने पर वे 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स और 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी दो ग्रुप स्टेज मैच खेलेंगे.

2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक में बरसेंगे मेडल! BCCI की बड़ी पहल, करने जा रहा ये बड़ा काम

‘हेलो’ बोला फैन, मिचेल स्टार्क ने कहा ‘भाग जाओ’, सोशल मीडिया पर ‘बिहारी’ बन गए निशाना, देखें क्या है मामला

‘विराट कोहली के साथ ट्रेनिंग की है’, अनाया बागड़ ने बताया कुछ बड़ा आने वाला है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >