‘हमारे खराब प्रदर्शन के लिए…’, IPL में SRH की नैया क्यों डूबी? जयदेव उनादकट ने बताया सब कुछ साफ-साफ

Jaydev Unadkat on SRH Poor Performance in IPL 2025: IPL 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने टीम की कमजोर गेंदबाजी और बदलती पिच को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि लगातार अच्छा करने वाले 3-4 गेंदबाजों की टीम में कमी साफ दिखी. गुजरात से 38 रन की हार के बाद SRH की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं.

Jaydev Unadkat on SRH Poor Performance in IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के लिए अप्रभावी गेंदबाजी और पिच की बदलती परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया. शुक्रवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 रन से हार के बाद सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है. उनादकट ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आईपीएल में खेलने के अपने अनुभव से मैं कह सकता हूं कि किसी टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए उसके गेंदबाजी विभाग में तीन या चार ऐसे खिलाड़ी होने चाहिए जो लगातार बेहतर प्रदर्शन करें. इस बार हमारी टीम में इसकी कमी दिखी. हमारे अगर दो गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे तो बाकी तीन उनका सहयोग नहीं कर रहे थे.’’

सनराइजर्स की टीम पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम को रोकने में विफल रहा, जिसने छह विकेट पर 224 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. उनादकट पारी के अंतिम ओवर में तीन विकेट लेने में सफल रहे. उन्होंने कहा, ‘‘जैसे हम साझेदारी को बल्लेबाजी के संदर्भ में देखते हैं, मुझे लगता है कि यह गेंदबाजी में भी वैसा ही है. क्योंकि जब आप दोनों छोर से अच्छी गेंदबाजी नहीं करते हैं, तो इससे दूसरे खिलाड़ी पर अनावश्यक दबाव बनता है. इससे आपकी रणनीति बदल जाती है. इसलिए टूर्नामेंट में हमारे खराब प्रदर्शन के लिए हमारे गेंदबाज विभाग को जिम्मेदारी लेनी होगी.’’

गेंदबाज बेहतर रणनीति के साथ आ रहे हैं

सनराइजर्स की टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी और इसमें उसके बल्लेबाजों का योगदान महत्वपूर्ण रहा था जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से नए मानदंड स्थापित किए थे लेकिन इस बार उसके बल्लेबाज वह कमाल नहीं दिखा पाए. उनादकट ने कहा, ‘‘पिछले साल, हमने चार या पांच मैचों में 200 से अधिक का स्कोर बनाया था और इससे हमें एहसास हुआ कि हमने एक मानक स्थापित किया है. लेकिन यह हमेशा आदर्श नहीं हो सकता. अन्य टीमें और बल्लेबाज अब बेहतर रणनीति बना रहे हैं और गेंदबाज भी नई रणनीतियों के साथ आ रहे हैं.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ पिचें भी एक बड़ी भूमिका निभा रही हैं. पिछले साल काफी सपाट पिचें थीं, जबकि इस बार अधिक मुश्किल पिचें हैं. यही कारण है कि हम वही लय बरकरार नहीं रख पाए.’’ इस बीच गुजरात टाइटंस के गेराल्ड कोएत्जी ने अपनी टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की निरंतरता की सराहना की. दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता रही है. वे अच्छे शॉट खेल रहे हैं और सहजता से रन बना रहे हैं.’’

इन्हें भी पढ़ें:-

गावस्कर की भविष्यवाणी, MI नहीं यह टीम IPL 2025 जीतने की प्रबल दावेदार 

अंपायर से उलझते शुभमन को अभिषेक ने कराया शांत, फिर गिल ने क्यों पैर से मारी ‘किक’, देखें Video

‘सब दोषी, मेरा भी गुनाह…’, GT के खिलाफ हार के बाद बोले पैट कमिंस, इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >