‘यह अपराध है…’, हार के बाद निराश हार्दिक पांड्या, बोले- सब कुछ ठीक, लेकिन इसने मैच हरवा दिया

IPL 2025 Hardik Pandya Statement after GT vs MI Match: आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को DLS मेथड से तीन विकेट से हरा दिया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात ने सुपर ओवर के तहत 19 ओवर में 147 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने नो-बॉल्स को “अपराध” बताते हुए इसे हार की बड़ी वजह बताया.

IPL 2025 Hardik Pandya Statement after GT vs MI Match: आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया. यह मैच दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अहम था, जिसमें गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए, जिसे गुजरात ने डकवर्थ-लुईस-स्ट्रन (DLS) मेथड से 19 ओवर में 147 रन बनाकर जीत लिया. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम में डीएलएस मेथड से तीन विकेट से मिली हार के बाद खुद और उनके साथियों द्वारा फेंकी गई नो-बॉल्स को “अपराध” करार दिया. Mumbai Indians vs Gujarat Titans.

इस रोमांचक मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, “कैच ने हमसे मैच नहीं छुड़वाया, लेकिन नो-बॉल्स, मेरी नो-बॉल्स और आखिरी में जो नो-बॉल हुई, मेरे हिसाब से टी20 में ये अपराध है और अक्सर ये आपको नुकसान पहुंचाता है. लेकिन मैं लड़कों से बहुत खुश हूं कि उन्होंने 120 प्रतिशत दिया, मैच में बने रहे और कभी हार नहीं मानी.” हार्दिक ने माना कि उनकी टीम 20 से 30 रन कम बना पाई लेकिन अपने गेंदबाजों की दिलेरी की तारीफ की.

उन्होंने कहा, “हां, ये हार कड़वी जरूर है. हम उस स्कोर के साथ भी लड़े. ज्यादातर समय हम मैच से बाहर थे, लेकिन हमने एकजुट होकर मुकाबला किया. यह बेहद नजदीकी मुकाबला था.” उन्होंने आगे कहा, “यह विकेट 150 का नहीं बल्कि 175 रन का था. हम बल्लेबाजी में 20-25 या शायद 30 रन पीछे रह गए. गेंदबाजों को श्रेय जाता है. उन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन हम काम खत्म नहीं कर सके,” 

GT vs MI मैच में पल-पल कैसे बदला माहौल

पूरा मुकाबला बारिश के कारण बार-बार रोका गया. हार्दिक ने माना कि ये रुकावटें आदर्श नहीं थीं, लेकिन खेल तो जारी रखना ही था. उन्होंने अंत में कहा, “पहली पारी में मैदान गीला नहीं था, लेकिन उसके बाद लगातार गेंद गीली होती रही. नहीं पता कि इससे हमें फायदा हुआ या नुकसान, लेकिन यह मुश्किल था. बारिश आती रही, रुक-रुककर खेलना आसान नहीं होता. लेकिन खेल तो खेल है, हमें खेलना ही था और हमने पूरी कोशिश की.” 

प्लेऑफ की होड़ में यह मुकाबला बेहद अहम था, जहां बारिश ने कुछ देर के लिए मुंबई के पक्ष में रुख कर लिया था. 18वें ओवर के बाद जब बारिश शुरू हुई, तब मुंबई DLS के तहत पांच रन से आगे थी. उस वक्त मुंबई के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में आराम कर रहे थे, जबकि गुजरात के खिलाड़ी मौके का फायदा उठाने को पूरी तरह तैयार नजर आ रहे थे. मौसम ने इतना समय छोड़ दिया कि विजेता तय करने के लिए एक ओवर का मुकाबला कराया जा सका. गुजरात को अंतिम छह गेंदों में 15 रन चाहिए थे, वहीं मुंबई को स्लो ओवर रेट के चलते दंडित किया गया था और वे केवल चार फील्डरों को सर्कल के बाहर रख सकते थे.

कई गलतियां हुईं मुंबई इंडियंस से

दीपक चाहर को अंतिम ओवर की जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने एक चौका और फिर एक ऊंचा छक्का खा लिया, जिससे समीकरण तीन गेंदों में पांच रन का रह गया. इसके बाद उन्होंने नो-बॉल फेंकी, जिससे पूरा मोमेंटम गुजरात की ओर चला गया. दीपक की इस निर्णायक नो-बॉल के अलावा, हार्दिक पांड्या भी अपनी 11 गेंदों के आठवें ओवर में दो बार क्रीज पार कर गए. इसके अलावा, मुंबई इंडियंस ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का कैच भी छोड़ दिया, जब वह अश्विनी कुमार की गेंद पर शॉट खेलकर झिझकते हुए आउट होने वाले थे. तिलक वर्मा ने दौड़कर कैच पकड़ने की कोशिश की लेकिन मौका गंवा दिया.

मुंबई ने गेंदबाजी में जबरदस्त जज्बा दिखाया, जबकि बल्लेबाजी में उनकी हालत खराब रही. स्टार बल्लेबाज नाकाम रहे लेकिन विल जैक्स (53), सूर्यकुमार यादव (35) और कॉर्बिन बॉश (27) की दमदार और किस्मत से भरी पारियों की बदौलत टीम 155/8 तक पहुंच सकी. जिसके जवाब में गुजरात ने 7 विकेट खोकर 19 ओवर में 147 रन बनाए. इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है.

विराट कोहली को सबसे ज्यादा डर कब लगा था? पाकिस्तान को लेकर खुद किया बड़ा खुलासा

अवनीत कौर को स्टैंड में देख सोशल मीडिया पर मचा तहलका, कोहली के एक लाइक ने बदल दी है जिंदगी

ICC इवेंट्स में भी पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगी टीम इंडिया! गौतम गंभीर का क्लियर मैसेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >